जन्मदिन विशेष: वो भारतीय गेंदबाज जिसने बुमराह के बाद मारी टीम में एंट्री, लेकिन पहले लगा दिया विकेटों का शतक
Happy Birthday Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह भारतीय क्रिकेट के खतरनाक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। आज अर्शदीप सिंह अपना 27वां जन्मदिन मना रहे है। इस समय अर्शदीप भारतीय टीम के साथ है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
अर्शदीप सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
Arshdeep Singh Birthday: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज और वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अर्शदीप सिंह आज 5 फरवरी को आपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। अर्शदीप सिंह की गिनती भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभाशाली बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में होती है, जिनकी पहचान डेथ ओवरों में सटीक यॉर्कर गेंदबाजी है। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्शदीप ने टी20 और वनडे टीम में अपनी जगह मजबूत की और टी20 फॉर्मेट में विकेटों का शतक लगाने वाले पहले भारतीय पुरुष बने।
डेथ ओवरों में विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को दबाव में रखने वाले अर्शदीप बाएं हाथ के कोण से गेंदबाजी करते हुए अधिक खतरनाक नजर आते हैं। गेंद को स्विंग कराने की क्षमता उन्हें पावरप्ले में विकेट दिलाने में मदद करती है। उनके पास यॉर्कर के अलावा, स्विंग भी है। तेज गति के मिश्रण के साथ वह अपनी गेंदबाजी को घातक बनाते हैं।
शानदार प्रदर्शन के बाद भी अर्शदीप को नहीं मिला मौका
5 फरवरी 1999 को मध्य प्रदेश के गुना में जन्मे अर्शदीप ने चंडीगढ़ से स्कूली पढ़ाई की। इस बीच उन्हें क्रिकेट ने अपनी ओर आकर्षित किया। अर्शदीप 13 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेल रहे हैं। साल 2015 में उन्होंने चंडीगढ़ स्थित जसवंत राय क्रिकेट एकेडमी में अपनी गेंदबाजी को निखारा। इसके बाद राज्य स्तर पर चमक बिखेरी। शानदार प्रदर्शन के बावजूद अर्शदीप को बेहतरीन मौके नहीं मिल रहे थे, जिससे काफी निराश थे। पिता ने अर्शदीप को अपने भाई के पास पढ़ाई और वहीं बसने के लिए कनाडा भेजने का फैसला कर लिया था, लेकिन अर्शदीप ने परिवार से एक साल का वक्त मांगा।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
ICC Rankings: शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, नंबर-2 पर पहुंचे; ईशान किशन को भी बड़ा फायदा
Team India के आयरलैंड दौरे पर चमकेगी इन 3 युवाओं की किस्मत! वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से कटेगा किसका पत्ता
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
2018 में अर्शदीप का अंडर-19 टीम में हुआ चयन
इसी बीच अर्शदीप का चयन अंडर-19 टीम में हो गया। साल 2018 में अर्शदीप अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम से जुड़े और उसी साल भारत ने वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर लिया। उन्हें आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिल गया। किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। हालांकि, साल 2019 में सिर्फ 3 मैच ही खेल सके।
2022 में अर्शदीप ने भारत के लिए किया डेब्यू
आईपीएल 2020/21 में अर्शदीप ने डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी छाप छोड़ी। उस सीजन 8 मुकाबलों में 8 विकेट हासिल किए। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्शदीप ने जुलाई 2022 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। इंग्लैंड के विरुद्ध डेब्यू मैच में अर्शदीप ने 3.3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 18 रन देकर 2 विकेट निकाले। अगले मुकाबले में एक बार फिर 2 विकेट लेकर उन्होंने सभी का ध्यान खींच लिया।
यह भी पढ़ें: पुण्यतिथि विशेष: भारतीय क्रिकेट का वो योद्धा, जिसने सलामी बल्लेबाजी मे रचा इतिहास; सिर्फ एक मैच में बना कप्तान
अर्शदीप सिंह का करियर
वनडे फॉर्मेट की बात करें, तो अर्शदीप ने अपनी तीसरी पारी में महज 37 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। यह मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ था। अर्शदीप ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के महज 64 मुकाबलों में ‘विकेटों का शतक’ पूरा कर लिया। वह 100 विकेट हासिल करने वाले पहले भारतीय बने। भारत की तरफ से 15 वनडे मुकाबलों में 25 विकेट हासिल कर चुके अर्शदीप सिंह ने 76 टी20 मुकाबलों में 19.05 की औसत के साथ 118 विकेट अपने नाम किए। वहीं, 82 आईपीएल मुकाबलों में उन्होंने 97 विकेट निकाले।
