क्रिकेट और बिजनेस का मिलन, अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक के पास है कई कंपनियों का साम्राज्य

Arjun Tendulkar engaged Saaniya Chandhok: सानिया चंडोक मशहूर बिजनेसमैन रवि घई के परिवार से आती हैं, तो जाहिर तौर पर वो करोबारी ख्यालों की होंगी। इस वक्त वो कई कंपनियों की फाउंडर हैं।
सानिया चंडोक कौन हैं?
सानिया चंडोक, सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Saaniya Chandhok: बीते बुधवार 13 अगस्त को सचिन तेंदलुकर के बेटे अर्जुन तेंदलुकर ने गुपचुप अंदाज में सगाई कर ली। उनकी ये सगाई मुंबई के फेमस बिजनसमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक के साथ हुई है। इन दोनों के सगाई की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई तो हर कोई रवि घई और सानिया चंडोक के बारे में जानने के उत्सुक दिखा। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर सानिया चंडोक का सोशल मीडिया अकाउंट चैक किया।

हालांकि सानिया चंडोक का सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट है। ऐसे में पता चला कि वो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं और अपनी जिंदगी को पब्लिक नहीं करना चाहती हैं। जब उनके बारे में जांच पड़ताल की तो पता चला कि वो एक बिजनेस वुमेन भी हैं। सानिया चंडोक मौजूदा वक्त में कई कंपनियों का फाउंडर भी हैं।

सानिया के पास हैं इन कंपनियों की जिम्मेदारी

चूकी सानिया चंडोक मशहूर बिजनेसमैन रवि घई के परिवार से आती हैं, तो जाहिर तौर पर वो करोबारी ख्यालों की होंगी। यही कारण है कि उन्होंने इसी क्षेत्र में काम करना शुरु कर दिया। सानिया ने अपनी पढ़ाई लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स से की ही। यहां से सानिया चंडोक ग्रेजुएट हैं। जिसके बाद उन्होंने बिजनेस में हाथ अजमाया और आज वो मुंबई में पेट सैलून, स्पा, स्टोर और मिस्टर पॉज की फाउंडर हैं। दूसरी तरफ उनके परिवार का इससे बिल्कुल अलग क्षेत्र में व्यापार है।

सानिया चंडोक के दादा रवि घई मुंबई के नामी व्यापारी हैं। उनका बिजनेस हॉस्पिटैलिटी और फूट के क्षेत्र का है। इस वक्त रवि घई के पास मुंबई में 5 स्टार इंटरकॉन्टिनेंटल और ब्रुकलिन क्रीमरी ब्रांड है। दूसरी तरफ शेयर बाजार में उन्होंने अपने पैर पसारे हैं। रवि की शेयर मार्केट में एक कंपनी है।

उनकी शेयर मार्केट कंपनी का नाम ग्रैविस हॉस्पिटैपिटी लिमिडेट है। ये कंपनी इसी नाम से लिस्टेड है। इस कंपनी का मालिक घई परिवार है। मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वक्त ग्रैविस गुट फूड्स का मार्केट कैप 300 करोड़ से ज्यादा का है। दूसरी तरफ रवि घई के पास कंपनी के 21 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर होने की खबर है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com