IPL 2026: 3 साल में मिले सिर्फ 5 मौके, अब ऋषभ पंत की देख-रेख में तय होगा सचिन के बेटे का भविष्य
Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर इस बार आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते नजर आएंगे, जिसकी कप्तानी ऋष पंत कर रहे हैं। अब देखना होगा कि उन्हें कितने मौके मिलते हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
अर्जुन तेंदुलकर (फोटो- सोशल मीडिया)
Arjun Tendulkar IPL Career: अर्जुन तेंदुलकर ने तीन साल पहले आईपीएल में डेब्यू किया था और तब उनसे काफी उम्मीदें लगाई जा रही थीं। माना जा रहा था कि वह इस लीग में बड़ा नाम बनकर उभरेंगे, लेकिन अब तक उनका सफर उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। तीन सीजन में उन्हें बेहद सीमित मौके मिले हैं। अब टीम बदलने के बाद उनके करियर का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है, जहां उनसे फिर एक बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
पहली बार मुंबई से बाहर खेलेंगे अर्जुन
आईपीएल 2026 में अर्जुन तेंदुलकर पहली बार मुंबई इंडियंस के अलावा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर आएंगे। जब वह पहली बार आईपीएल नीलामी में शामिल हुए थे, तब मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद वह लगातार तीन सीजन तक उसी टीम का हिस्सा रहे। हालांकि, उन्हें प्लेइंग इलेवन में बहुत कम मौके मिले, जिससे वह अपनी प्रतिभा को पूरी तरह नहीं दिखा पाए।
तीन सीजन में सीमित मौके
अगर अर्जुन के अब तक के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 2023 में चार मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 13 रन बनाए और तीन विकेट हासिल किए। इसके बाद 2024 में उन्हें केवल एक मैच खेलने का मौका मिला, जहां वह कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। 2025 सीजन में तो उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। लगातार कम अवसर मिलने के कारण उनका विकास भी प्रभावित हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
IPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
PBKS vs DC: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 211 रन, आर्या-अय्यर ने खेली अर्धशतकीय पारी
‘वे हमारा सहयोग नहीं कर रहे…’, IPL टीम मालिकों पर भड़का BCCI; दे डाली सीधी चेतावनी
ट्रेड के बाद बदली टीम
आईपीएल 2026 से पहले अर्जुन तेंदुलकर को ट्रेड के जरिए लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल किया गया है। इस डील में शार्दुल ठाकुर मुंबई इंडियंस में चले गए, जबकि अर्जुन एलएसजी का हिस्सा बन गए। यह बदलाव उनके करियर के लिए अहम साबित हो सकता है, क्योंकि नई टीम में उन्हें खुद को साबित करने का बेहतर मौका मिल सकता है।
एलएसजी में बढ़ सकती हैं संभावनाएं
लखनऊ सुपर जायंट्स में अर्जुन तेंदुलकर के लिए अवसर ज्यादा बनने की उम्मीद है। मुंबई इंडियंस की टीम स्टार खिलाड़ियों से भरी हुई थी, जहां प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल था। वहीं एलएसजी में स्थिति थोड़ी अलग हो सकती है। टीम की कप्तानी ऋषभ पंत के हाथों में है और यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अर्जुन को कितने मौके देते हैं।
ये भी पढ़ें: PSL 2026 पर संकट, टूर्नामेंट से 3 दिन पहले बदला पूरा शेड्यूल, बिना फैंस और सिर्फ 2 वेन्यू में सिमट जाएगी लीग
आईपीएल 2026 अर्जुन तेंदुलकर के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। यह उनके पास खुद को साबित करने का एक बड़ा मौका है। अगर उन्हें लगातार मौके मिलते हैं और वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो वह अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं। अब सबकी नजर इस बात पर होगी कि अर्जुन इस मौके का कितना फायदा उठाते हैं।
