Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • World News |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कौन हैं अंशुल कंबोज? जो बने भारत के 318वें टेस्ट क्रिकेटर; जानें सबकुछ

Anshul Kamboj Debut: भारत और इंग्लैंड में खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में चौथे मुकाबले में भारत के लिए अंशुल कंबोज ने डेब्यू किया। वो भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 318वें खिलाड़ी बने।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jul 23, 2025 | 05:42 PM

अंशुल कंबोज (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Anshul Kamboj Debut: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने डेब्यू किया है। कंबोज ने इस मैदान पर अनिल कुंबले के बाद डेब्यू किया है। डेब्यू के साथ ही वो भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 318वें खिलाड़ी बन गए हैं।

अंशुल कंबोज को आखिरी दो मैचों के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। 24 वर्षीय खिलाड़ी कंबोज को आकाश दीप की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। हरियाणा के इस गेंदबाज को अर्शदीप के चोटिल होने के बाद कवर के तौर पर शामिल किया गया था।

भारत के 318वें टेस्ट क्रिकेटर बने अंशुल

हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 318 वें खिलाड़ी बने। अंशुल ने पिछले साल रोहतक में केरल के खिलाफ हरियाणा के लिए रणजी ट्रॉफी मैच में एक पारी में 10 विकेट लेने का भी कारनामा किया था। 10 विकेट लेकर को वो काफी सुर्खियों में आ गए थे। अंशुल ने अब तक 24 फर्स्ट क्लास मुकाबले में 79 विकेट चटकाए हैं।

Test Cap number 3⃣1⃣8⃣ 🙌

Congratulations to Anshul Kamboj, who is all set to make his international Debut! 👏👏

Updates ▶️ https://t.co/L1EVgGu4SI#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/ntZRqsxczF

— BCCI (@BCCI) July 23, 2025

उन्होंने इंडिया ए के लिए अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच 6 से 9 जून 2025 तक नॉर्थम्प्टन में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेला था। यह मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मुकाबले के दूसरी परी में अंशुल कंबोज ने 51 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं गेंद से उन्होंने दोनों पारियों में दो-दो विकेट चटकाए।

चेन्नई ने 3.40 करोड़ में शामिल किया

अंशुल के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए आईपीएल के मेगा ऑक्शन के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने 3.40 करोड़ की बोली लगाकर अपने टीम में शामिल किया। उन्होंने 11 अप्रैल 2025 को चेन्नई में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सीएसके के लिए पदार्पण किया और एक विकेट लिया। इस सीजन में उन्होंने कुल 8 विकेट चटकाए। सीएसके के अलावा अंशुल ने आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए तीन मैच खेले और दो विकेट लिए।

कंबोज का फर्स्ट क्लास करियर

अंशुल ने 17 फरवरी 2022 को दिल्ली के पालम ए स्टेडियम में त्रिपुरा के खिलाफ हरियाणा के लिए अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू किया। उस मैच में उन्होंने नौवें नंबर के बल्लेबाज के रूप में 28 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 29 रन बनाए और 29 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाए।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में अंशुल कंबोज की एंट्री, सीएम नायब सैनी ने दी शुभकामनाएं

पिछले तीन सालों में कंबोज ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कुल 24 मैच खेले हैं और कुल 79 बल्लेबाजों को आउट किया है। इसके साथ ही बल्ले से 486 रन भी बनाए हैं। उनका करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 51 रन है, जो उन्होंने पिछले मैच में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ बनाया था। वहीं उनके नाम दो बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा भी दर्ज है। 2024 के दलीप ट्रॉफी सीरीज में कंबोज ने इंडिया सी के लिए तीन मैच खेले और 16 बल्लेबाजों को आउट किया।

Anshul kamboj become 318th test cricketer for team india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2025 | 04:07 PM

Topics:  

  • BCCI
  • IND Vs ENG
  • Indian Cricket Team

सम्बंधित ख़बरें

1

एशिय कप में भारत ने पाकिस्तान को फिर रौंदा, सुपर-4 के मुकाबले में 6 विकेट से दी करारी शिकस्त

2

एशिया कप T20I में हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

3

फिर मैदान पर दिखे हिटमैन, केएल राहुल ने रोहित शर्मा के साथ की प्रैक्टिस; BCCI ने शेयर किया VIDEO

4

एशिया कप के बाद विंडीज से भिड़ेगी टीम इंडिया, कब होगा टीम का ऐलान? BCCI सचिव ने बताई तारीख

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.