-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcci Generated Rs 9741 7 Crore Revenue In 2023 24 Ipl Contributed 5761 Crore
BCCI के लिए IPL बना सोने की मुर्गी, 2023-24 में हुई 9,741.7 करोड़ रुपये की कमाई
- Written By: उज्जवल सिन्हा
IPL ने BCCI की कमाई में अहम योगदान दिया है। वित्त वर्ष 2023-24 में बोर्ड ने 9,741.7 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें से अकेले आईपीएल ने 5,761 करोड़ रुपये की कमाई की।

बीसीसीआई आईपीएल (फोटो-सोशल मीडिया)
BCCI Generated Rs 9,741.7 Crore Revenue In 2023-24: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अब सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं रहा, बल्कि यह बीसीसीआई के लिए कमाई का सबसे बड़ा जरिया भी बन गया है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग मानी जाने वाली आईपीएल ने 2023-24 के वित्तीय वर्ष में बीसीसीआई की कुल कमाई में लगभग 59 प्रतिशत का योगदान दिया है। आईपीएल से बीसीसीआई को 5761 करोड़ रुपये की कमाई की है।
आईपीएल से 5,761 करोड़ रुपये की कमाई
द हिंदू बिजनेस लाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 9,741.7 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। इसमें से 5,761 करोड़ रुपये सिर्फ आईपीएल से आए। यह दिखाता है कि यह टूर्नामेंट अब बीसीसीआई के आर्थिक ढांचे की रीढ़ बन चुका है।
बीसीसीआई के हाथ लगी ‘सोने की मुर्गी’
आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई और तब से यह साल-दर-साल लोकप्रिय होता गया। व्यापार रणनीतिकार लॉयड मैथियास का कहना है कि बीसीसीआई को 2008 में एक “सोने की मुर्गी” मिल गई थी, जब उसने आईपीएल की शुरुआत की। मैथियास ने कहा कि यह न सिर्फ सबसे सफल टी20 लीग है, बल्कि इससे घरेलू खिलाड़ियों को भी भारतीय टीम में जगह बनाने का मौका मिलता है। इसके अलावा मीडिया राइट्स की कमाई लगातार बढ़ ही रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
घरेलू टूर्नामेंट्स से कम कमाई
बीसीसीआई को अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण और अन्य घरेलू टूर्नामेंट्स जैसे रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी आदि से भी कुछ राजस्व मिला, लेकिन यह आईपीएल के मुकाबले बेहद कम था। रिपोर्ट के अनुसार, इन गैर-आईपीएल संपत्तियों से बीसीसीआई ने सिर्फ 361 करोड़ रुपये की कमाई की। रेडिफ्यूजन के प्रमुख संदीप गोयल का मानना है कि बीसीसीआई अभी तक अपनी पूरी कमाई की क्षमता तक नहीं पहुंच पाया है। उनके अनुसार रणजी ट्रॉफी, सीके नायडू ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी जैसे पारंपरिक घरेलू टूर्नामेंट्स का व्यावसायीकरण करके भी बड़ी कमाई की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: डूरंड कप 2025 की विजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश, इनामी राशि में हुई बढ़ोतरी
30,000 करोड़ रुपये का रिजर्व फंड
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बीसीसीआई के पास लगभग ₹30,000 करोड़ का रिज़र्व फंड मौजूद है। इस पर सालाना करीब ₹1,000 करोड़ का ब्याज भी मिलता है। इसके अलावा प्रायोजकों, मीडिया सौदों और मैच के दिन होने वाली कमाई के चलते हर साल लगभग 10-12 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी देखी जा रही है। वहीं आईसीसी भी फंडिंग के लिए काफी हद तक बीसीसीआई पर निर्भर है, क्योंकि बाकी क्रिकेट बोर्ड उतनी बड़ी कमाई नहीं कर पा रहे हैं जितनी भारत का बोर्ड कर रहा है।
Bcci generated rs 9741 7 crore revenue in 2023 24 ipl contributed 5761 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई का ‘शून्य पुल’ तेजी से ले रहा आकार, आर्यभट्ट की विरासत को देगा नई पहचान
Jun 27, 2026 | 07:05 AMनागपुर में नहीं थम रहा क्राइम: कामठी में महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या; घटना के बाद से पति फरार
Jun 27, 2026 | 06:59 AMट्रंप के एक आदेश से दहला ईरान! अमेरिका ने मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर किया भीषण हमला, क्या फिर छिड़ेगी जंग?
Jun 27, 2026 | 06:53 AMBirthday Special: पिता के जाने के बाद टूट गए थे नितिन मुकेश, लता मंगेशकर के दिया साथ, बदल गई सिंगर की जिंदगी
Jun 27, 2026 | 06:20 AMHealth Tips For Children: मानसून में बच्चों की डाइट पर रखें खास नजर, ये चीजें बन सकती हैं बीमारी की वजह
Jun 27, 2026 | 06:17 AMBirthday Horoscope 27 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें स्वभाव और स्थान परिवर्तन के योग
Jun 27, 2026 | 06:15 AMJal Jeevan Mission: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य कोष से दिए 22,898 करोड़ रुपए, अब नहीं रुकेगा जल जीवन मिशन का काम
Jun 27, 2026 | 06:10 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














