-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Andre Russell Hits Back Over Virat Kohli Test Comments
विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट वाले बयान पर आंद्रे रसेल का पलटवार, कहा- जब आप भारत से हो…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आंद्रे रसेल ने वेस्टइंडीज बोर्ड पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें जबरन व्हाइट-बॉल खिलाड़ी बना दिया गया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से खुद दूरी नहीं बनाई, बल्कि उन्हें इस फॉर्मेट से दूर कर दिया गया।

आंद्रे रसेल (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर और दुनियाभर के लीग में अपनी ताबड़तोड़ अंदाज के लिए मशहूर आंद्रे रसेल ने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें जबरदस्ती लिमिटेड ओवर फॉर्मेट का प्लेयर बना दिया। जिसके बाद वो कभी टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं बन सके। वेस्टइंडीज क्रिकेट उन्हें लिमिटेड ओवर फॉर्मेट के विशेषज्ञ के तौर पर सीमित कर दिया।
रसेल ने कहा कि मैंने हमेशा टेस्ट क्रिकेट को महत्व दिया है और जब तक यह मेरे हाथ में था, मैंने इससे कभी भी मुंह नहीं मोड़ा। लेकिन ऐसा लगता है कि मुझे टेस्ट क्रिकेट से बाहर कर दिया गया। मैंने टेस्ट क्रिकेट से दूरी नहीं बनाई बल्कि उन्होंने मुझे इस फॉर्मेट से दूर कर दिया।
गौरतलब है कि आंद्रे रसेल ने 2010 में गाले (श्रीलंका) के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था, जिसमें उन्होंने 2 रन बनाए और 1 विकेट लिया था। हालांकि इसके बाद उन्होंने दोबारा कभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला और वनडे तथा टी20 के विशेषज्ञ बन गए। बाद में वो दूनिया भर की टी20 लीग खेलने लगे।
सम्बंधित ख़बरें
T20 क्रिकेट में बड़ा उलटफेर! जोस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, बना डाला ऐतिहासिक रिकॉर्ड
गुरु पूर्णिमा से पहले वृन्दावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, नंगे पैर आश्रम तक पहुंचे कपल
WI vs NZ 5th ODI: हेटमायर और रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज की जीत, न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज
मैंने टेस्ट क्रिकेट नहीं छोड़ा बल्कि मुझे दूर कर दिया गया
रसेल ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच शुरू हुई टी20 सीरीज से पहले The Guardian को दिए एक इंटरव्यू में अपनी बात रखते हुए कहा कि मैं टेस्ट क्रिकेट में विश्वास करता हूं, लेकिन आखिर में मैं एक प्रोफेशनल हूं। टेस्ट क्रिकेट मेरी यात्रा का हिस्सा नहीं रहा। मुझे कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि यह मैंने नहीं छोड़ा, मुझसे छुड़वाया गया। उन्होंने आगे कहा कि असल में मुझे टेस्ट सेट-अप से बाहर कर दिया गया। उन्होंने मुझे एक व्हाइट-बॉल खिलाड़ी के रूप में देखा और बात वहीं खत्म हो गई।
कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को बताया था सबसे बेस्ट फॉर्मेट
जब आंद्रे रसेल को विराट कोहली के उस बयान के बारे में बताया गया, जिसमें कोहली ने आईपीएल जीतने के बाद कहा था कि यह टेस्ट क्रिकेट से अभी भी “पांच स्तर नीचे” है और टेस्ट ही सबसे सम्मानजनक फॉर्मेट है। तब रसेल ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के लिए ऐसा नहीं है।
रसेल ने कहा कि भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट को इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि वहां टेस्ट खेलने पर अच्छी सैलरी मिलती है और खिलाड़ी आरामदायक जिंदगी जी सकते हैं। लेकिन वेस्टइंडीज में ऐसा नहीं है। वहां टेस्ट क्रिकेट खेलने से इतनी कमाई नहीं होती, इसलिए खिलाड़ी दूसरी टी20 लीगों की ओर ज्यादा ध्यान देते हैं।
Andre russell hits back over virat kohli test comments
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 27 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए सफलता और नई जिम्मेदारियों का साल, पढ़ें जन्मदिन राशिफल
Jul 27, 2026 | 06:15 AMबारिश बनेगी मुसीबत; दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
Jul 27, 2026 | 06:14 AM11 साल की उम्र में शुरू किया अभिनय, ‘शोले’ के गब्बर बन अमजद खान ने बदल दी बॉलीवुड के विलेन की परिभाषा
Jul 27, 2026 | 06:09 AMAaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM














