कगिसो रबाडा को पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने सफलता का मंत्र, बताया- डेथ ओवर्स में कैसे होंगे कामयाब
Kagiso Rabada: अंबाती रायडू ने कगिसो रबाडा की गिरती गेंदबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें डेथ ओवर्स में प्रभावी बनने के लिए अपनी यॉर्कर गेंदबाजी की धार फिर हासिल करनी होगी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
कगिसो रबाडा (फोटो-सोशल मीडिया)
Ambati Rayudu on Kagiso Rabada: गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने मंगलवार को पंजाब किंग्स के विरुद्ध 34 रन देकर 1 विकेट निकाला। जिसके कारण गुजरात को हार का सामना करना पड़ा। पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायडू का मानना है कि डेथ ओवर्स में अपनी गेंदबाजी की धार वापस पाने के लिए रबाडा को यॉर्कर गेंदबाजी की कला को फिर से हासिल करना होगा।
आईपीएल 2020 में पर्पल कैप हासिल करने वाले रबाडा हाल के सीजनों में संघर्ष करते नजर आए हैं। रबाडा ने आईपीएल 2023 में 6 मुकाबले खेले, जिसमें 7 विकेट हासिल किए, जिसके बाद आईपीएल 2024 में 11 मुकाबलों में 11 विकेट निकाले। आईपीएल 2025 में रबाडा 4 मैच खेले, लेकिन सिर्फ 2 ही सफलता प्राप्त कर सके।
रबाडा अपनी यॉर्कर की धार खो बैठे हैं
अंबाती रायडू ने ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ पर कहा, “मुझे लगता है कि रबाडा के बारे में हमने पिछले कुछ वर्षों में एक बात गौर की है, जैसा कि (डेल स्टेन) भी करते थे, वह क्रॉस-सीम वाली आउटस्विंगर गेंद फेंकते थे, जो कुछ-कुछ बेसबॉल जैसी लगती थी। अपने करियर की शुरुआत में, जब वह ‘सीम-अप’ गेंदबाजी करते थे, तब वह बहुत अच्छी यॉर्कर गेंद फेंकते थे, लेकिन क्या उन्होंने अब क्रॉस-सीम गेंदबाजी बहुत ज्यादा शुरू कर दी है? इसकी वजह से वह अपनी यॉर्कर गेंद की धार खो बैठे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
डेथ ओवर्स में अच्छी गेंदबाजी नहीं रहे रबाडा
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यही कारण है कि हम उन्हें डेथ ओवर्स में उतनी अच्छी गेंदबाजी करते हुए नहीं देख पा रहे हैं। हालांकि, अपने करियर की शुरुआत में वह डेथ ओवरों में सचमुच बहुत अच्छी गेंदबाजी करते थे। शायद यह एक ऐसी चीज है जिसे वह अपने खेल में फिर से वापस ला सकते हैं।”
यह भी पढ़ें: IPL 2026: आकाश चोपड़ा ने शुभमन गिल की कप्तानी पर उठाए सवाल, श्रेयस अय्यर की तारीफ में पढ़े कसीदे
डेल स्टेन ने भी माना संघर्ष कर रहे रबाडा
साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन भी ऐसा ही मानते हैं। उन्हें लगता है कि रबाडा विकेट लेने के लिए ‘थोड़ा संघर्ष’ कर रहे हैं और हाल के वर्षों में वह अपनी ‘यॉर्कर गेंद की धार थोड़ी खो बैठे हैं’। उन्होंने कगिसो रबाडा की गेंदबाजी के तरीके की तुलना मार्को जानसेन से भी की, जिन्होंने उसी मैच में पंजाब किंग्स की ओर से 20 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था।
