प्लीज मत करो ऐसा…अंबाती रायुडू ने विराट कोहली से कर दी ये गुजारिश, बोले- टीम इंडिया कमजोर हो जाएगी
अंबाती रायुडू ने विराट कोहली से संन्यास के बारे में दोबारा सोचने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि टीम इंडिया विराट के बिना कमजोर पड़ जाएगी। इंग्लैंड दौरे में टीम इंडिया के पास अनुभव की कमी रहेगी।
- Written By: संजय बिष्ट
विराट कोहली और अंबाती रायुडू (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के बीच सोशल मीडिया में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने की चर्चा से क्रिकेट का बाजार भरा हुआ है। दरअसल, रोहित शर्मा ने बुधवार को इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए दी। रोहित के द्वारा अचानक से लिए गए इस फैसले के बाद लोग हैरान थे। दूसरी तरफ कई लोग विराट कोहली के संन्यास के कयास भी लगा रहे थे। जिसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली ने इंग्लैंड सीरीज से पहले बीसीसीआई को रिटायरमेंट के बारे में इच्छा जाहिर की है।
अब भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने विराट कोहली से टेस्ट क्रिकेट में संन्यास के लिए उनके फैसले पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया है। गौरतलब है कि अंबाती रायुडू को विराट कोहली की कप्तानी में साल 2019 के दौरान वर्ल्ड कप में जगह नहीं मिली थी। जिसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।
रायुडू ने विराट से किया अनुरोध
भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू का मानना है कि विराट कोहली की गौरमौजूदगी में टीम इंडिया पहले जैसी नहीं रहेगी। इसके बारे में बात करते हुए रायुडू ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा कि “विराट कोहली प्लीज रिटायर न हों। भारतीय टीम को आपकी पहले से कई ज्यादा जरूरत है। आपके पास अभी बहुत कुछ है। आपके बिना टेस्ट क्रिकेट पहले जैसा नहीं रहेगा….प्लीज इसके बारे में दोबारा सोचें।”
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
IPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB, धर्मशाला में दर्ज की जीत
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
टेस्ट से संन्यास के बाद संजय मांजेकर ने रोहित शर्मा दिया हैरान करने वाला बयान, मचा बवाल
