46 पर ऑलआउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी लिए भारतीय टीम के मजे, ’36’ वाला जख्म फिर कुरेदा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी भारतीय टीम के लिए शर्मनाक रही। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में खेले जा रहे टेस्ट में भारतीय टीम 46 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत बनाम न्यूजीलैंड (सौजन्यः एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी भारतीय टीम के लिए शर्मनाक रही। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में खेले जा रहे टेस्ट में भारतीय टीम 46 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। घर पर भारतीय टीम का सबसे कम स्कोर है। यह अपने आप में शर्म की बात है। 46 पर ऑलआउट होने के बाद भारतयी टीम के मजे ऑस्ट्रेलिया भी लेने लगा है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 36 पर ऑलआउट किया था। उस जख्म को एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया ने कुरेदा है।
बारिश के कारण इस टेस्ट मैच में पहला दिन का खेल नहीं हो सका। दूसरे दिन भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन यह फैसला टीम पर उल्टा पड़ गया और पूरी टीम 46 रन पर सिमट गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत ने बनाए। उन्होंने 20 रन का योगदान दिया। भारतीय टीम के इस प्रदर्शन के देखते हुए सभी देश मजा लेने की कोशिश कर रहे है। पिछले दिन माइकल वॉन भारतीय टीम के 46 पर आउट होने के बाद 36 का याद दिलाया था।
Is 'All Out 46' the new 'All Out 36'? #INDvNZ pic.twitter.com/HrD03En9cy — cricket.com.au (@cricketcomau) October 17, 2024
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: व्यापार समझौते से विकास की नई शुरुआत, आज भारत विश्वसनीयता की स्थिति के साथ करता है वार्ता
हमें उनकी तारीफ करनी चाहिए…टीम इंडिया के सपोर्ट में उतरे इमाद वसीम, पाकिस्तानी आलोचकों को दिया करारा जवाब
अर्शदीप-मिचेल की भिड़ंत से गरमाया मैदान! कोच गौतम गंभीर की दो टूक- मैदान पर दोस्त नहीं, शेर बनकर लड़ना चाहिए
वर्ल्ड कप से ज्यादा मेरी जरूरत थी…जितेश शर्मा का छलका दर्द, टीम से ड्रॉप होने के बाद खोया था पिता का साथ
यह भी पढ़ें : बीसीसीआई ने ऋषभ पंत की चोट पर दिया अपडेट, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में अभी नहीं कर पाएंगे विकेटकीपिंग
वहीं आज क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मीडिया टीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर उस वीडियो को शेयर किया, जिसमें भारतीय टीम 36 पर ढेर हो गई थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मीडिया टीम ने पूछा कि क्या 46 पर ऑलआउट होना, नया 36 है?
न्यूजीलैंड ने कंडीशन्स का पूरा फायदा उठाया। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 5 और विल ओराउर्की ने 4 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 402 रन बनाए। जिसमें रचिन रविंद्र ने शतक जड़ा। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 356 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं दूसरी पारी में भारतीय टीम ने संभलकर शुरुआत कर दी है।
यह भी पढ़ें : अतरंगी अंदाज में बेन स्टोक्स ने गंवाया अपना विकेट, बाल-बाल बचे पाकिस्तानी खिलाड़ी, खुद भी हुए हैरान- देखें वीडियो
