दिग्गज वर्ल्ड चैंपियन ने भरी हुंकार, ODI World Cup 2027 का हिस्सा बनने की जताई इच्छा; BCCI से की गुजारिश
Ajit Agarkar Tenure: भारतीय क्रिकेट से बड़ी खबर है कि एक दिग्गज ने BCCI से 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक टीम के साथ बने रहने की इच्छा जताई है। टी20 में टीम को चैंपियन बना चुके इस दिग्गज की मांग चर्चा में है।
- Written By: संजय बिष्ट
कोच गौतम गंभीर, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया)
Ajit Agarkar Tenure Extension News: टीम इंडिया के हालिया शानदार प्रदर्शन के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। अजीत अगरकर ने बीसीसीआई से एक खास मांग रखी है, जिसने क्रिकेट जगत में नई चर्चा छेड़ दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को ये मांग किसी और की तरफ से नहीं बल्कि वर्तमान ने चीफ सेलेक्टर की भूमिका निभाने वाले अजीत अगरकर की तरफ से आई है। आइए विस्तार से इस बारे में बात करते हैं।
2027 वर्ल्ड कप तक कार्यकाल बढ़ाने की मांग
रिपोर्ट्स के मुताबिक अजीत अगरकर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से अनुरोध किया है कि उन्हें चीफ सिलेक्टर के तौर पर 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक टीम के साथ बने रहने का मौका दिया जाए। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
🚨 AJIT AGARKAR AS CHEIF SELECTOR TILL 2027 WC 🚨 – Ajit Agarkar seeks an extension as chairman of selectors of Team India till 2027 ODI World Cup. (Sahil Malhotra/TOI). pic.twitter.com/XIKGq5zeIL — Tanuj (@ImTanujSingh) March 19, 2026
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: वैभव का विकेट पर जश्न मनाना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, BCCI ने लिया एक्शन, देखें VIDEO
बीच IPL हैदराबाद ने वैभव सूर्यवंशी के दोस्त को टीम में किया शामिल, जानें कौन हैं आरएस अंबरीश
श्रीलंका के क्रिकेटरों की शर्मनाक हरकत! नहाते हुए महिलाओं का बनाया वीडियो, अंडर-19 के 2 खिलाड़ी गिरफ्तार
क्या GT के खिलाफ विराट कोहली ने ‘लांघी लक्षमण रेखा’? अंपायर से हुई तगड़ी बहस, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया की सफलता
साल 2023 में चीफ सिलेक्टर बने अजीत अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया। इसके बाद टीम ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीता और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया। हाल ही में टीम इंडिया ने एक बार फिर टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया और खिताब डिफेंड करने वाली पहली टीम बनी।
हालिया जीत के बाद उठी मांग
टी20 वर्ल्ड कप जीत के कुछ ही समय बाद अजीत अगरकर ने यह मांग रखी है। इससे पहले उनका कार्यकाल आईपीएल 2025 से पहले ही एक साल के लिए बढ़ाया गया था। अब वह चाहते हैं कि उन्हें अगले बड़े लक्ष्य यानी 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक जिम्मेदारी सौंपी जाए।
रेड बॉल क्रिकेट में प्रदर्शन चिंता का विषय
जहां एक ओर टीम इंडिया ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में शानदार सफलता हासिल की है, वहीं टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन चिंता का कारण बना हुआ है। भारत को अपने ही घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी हार का सामना करना पड़ा। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी घरेलू सीरीज में टीम को निराशा झेलनी पड़ी।
ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर का बड़ा कदम, दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर की सख्त मांग; जानें किस बात पर भड़के कोच?
अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सामने एक अहम फैसला है। एक तरफ अगरकर के नेतृत्व में मिली सफलताएं हैं, तो दूसरी तरफ टेस्ट क्रिकेट में गिरता प्रदर्शन। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि बोर्ड उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाने का फैसला करता है या नहीं। आने वाले समय में इस पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
