अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी मुंबई की कमान, जानें डोमेस्टिक सीजन से पहले क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?
Ranji Trophy left Captaincy: अजिंक्य रहाणे लंबे समय से रणजी ट्रॉफी में मुंबई टीम की कप्तानी संभाल रहे थे और इस दौरान उन्होंने टीम को कई अहम मुकाबलों में जीत दिलाई।
- Written By: संजय बिष्ट
अजिंक्य रहाणे (फोटो- सोशल मीडिया)
Ajinkya Rahane: इस वक्त रणजी क्रिकेट की टीम मुंबई के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पिछले लंबे वक्त से भारत के क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे रणजी में मुंबई के लिए कप्तानी करते थे, लेकिन अब उन्होंने इस टीम के लिए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने कहा है कि मुंबई की कप्तानी करना उनके लिए सम्मान की बात है। किसी अन्य युवा खिलाड़ी को मौका मिले इसलिए उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है।
नए कप्तान को तैयार करने का सही समय- अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी छोड़ने की बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी। उन्होंने यहां लिखा कि “मुंबई टीम की कप्तानी करना और चैंपियनशिप जीतना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। आगे एक घरेलू सीजन के साथ, मेरा कहना है कि एक नए कप्तान को तैयार करने का ये सही टाइम है, ये ही कारण है कि मैंने कप्तानी की भूमिका जारी न रखने का फैसला किया है।”
इसके आगे रहाणे ने लिखा- “मैं एक खिलाड़ी के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। इसके अलावा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के साथ अपना सफर जारी रखूंगा। जिससे कि हम और ज्यादा ट्रॉफियां जीत सकें। इस सीजन का मुझे भी बेसब्री से इंतजार है।”
सम्बंधित ख़बरें
FIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
दूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
टी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
Captaining and winning championships with the Mumbai team has been an absolute honour. With a new domestic season ahead, I believe it’s the right time to groom a new leader, and hence I’ve decided not to continue in the captaincy role. I remain fully committed to giving my best… — Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane88) August 21, 2025
रहाणे की कप्तानी में जीता था खिताब
अजिंक्य रहाणे लंबे समय से रणजी ट्रॉफी में मुंबई टीम की कप्तानी संभाल रहे थे और इस दौरान उन्होंने टीम को कई अहम सफलताएं दिलाईं। उनके नेतृत्व में 2023-24 सीजन मुंबई क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ, जब टीम ने रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया।
यह जीत इसलिए और भी खास रही क्योंकि मुंबई पिछले सात वर्षों से इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को जीतने के लिए तरस रहा था। रहाणे की शांत नेतृत्व शैली और मैदान पर उनकी रणनीतिक समझ ने टीम को फिर से मजबूत बनाया और इस सूखे को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ें: Aisa Cup 2025 में पाकिस्तान के साथ मुकाबला खेलना भारत की मजबूरी?
रहाणे का मुंबई के लिए प्रदर्शन
अजिंक्य रहाणे ने घरेलू क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के लिए कुल 76 फर्स्ट क्लास के मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 52 की औसत के साथ 5932 रन बनाए हैं। इस दौरान रहाणे ने 19 शतक लगाए हैं। गौरतलब है कि वसीम जाफर के बाद अंजिक्य रहाणे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं।
