सैमसन खेलें या बेंच पर बैठें? रहाणे ने टीम मैनेजमेंट को दी बड़ी सलाह, बताया T20 WC का असली विनिंग कॉम्बिनेशन
IND vs NZ: संजू सैमसन का मौजूदा फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता बढ़ा रहा है, क्योंकि न्यूजीलैंड टी-20आई सीरीज के बाद भारत को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खिताब बचाने उतरना है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
संजू सैमसन (फोटो-सोशल मीडिया)
Ajinkya Rahane Backs Sanju Samson: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के दौरान सलामी बल्लेबाज के तौर पर संघर्ष कर रहे संजू सैमसन को लेकर अहम राय दी है। रहाणे का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले टीम मैनेजमेंट को संजू सैमसन के साथ भरोसा बनाए रखना चाहिए। उनके अनुसार, ऐसे समय में लीडरशिप ग्रुप का समर्थन और भूमिका की स्पष्टता किसी भी खिलाड़ी को दोबारा अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौटने में मदद कर सकती है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अहम फैसला
टी20 वर्ल्ड कप 2026 नजदीक है और टीम इंडिया अपनी संभावित प्लेइंग इलेवन को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है। ऐसे में संजू सैमसन का फॉर्म चर्चा का विषय बना हुआ है। रहाणे का कहना है कि इस स्तर पर खिलाड़ियों को बार-बार बदलने के बजाय उन्हें लगातार मौके देना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। खासकर तब, जब खिलाड़ी में क्षमता और अनुभव दोनों मौजूद हों।
गुवाहाटी टी20 में फिर नहीं चला बल्ला
गुवाहाटी में खेले गए टी20 मुकाबले में संजू सैमसन एक बार फिर खाता खोले बिना आउट हो गए। यह उनके लिए निराशाजनक पल रहा, क्योंकि सीरीज में वह लगातार अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे हैं। वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से यह चिंता जरूर बढ़ाता है, लेकिन रहाणे इसे खेल का हिस्सा मानते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ben Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी
SL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम का ऐलान, तीन फॉर्मेट में होगी सीरीज; इन दो स्टार खिलाड़ियों की वापसी
मैनेजमेंट और कप्तान पर भरोसा
क्रिकबज पर बातचीत के दौरान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि टीम मैनेजमेंट और कप्तान सूर्यकुमार यादव के सैमसन के साथ बने रहने की पूरी संभावना है। रहाणे ने साफ कहा कि मुश्किल दौर में क्वालिटी खिलाड़ियों को सपोर्ट देना बेहद जरूरी होता है। ऐसे खिलाड़ी एक मैच में ही गेम का रुख बदलने की काबिलियत रखते हैं।
‘भरोसा ही सबसे बड़ी कुंजी’
रहाणे के अनुसार, टी20 क्रिकेट में कई बार आउट होने पर बल्लेबाज खराब दिख सकता है और यह स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि असली बात भरोसे की होती है। जब खिलाड़ी आजादी के साथ खेलता है और खुद पर विश्वास रखता है, तभी उसका असली टैलेंट सामने आता है।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेशी मीडिया का ICC के साथ खेल जारी, T20 World Cup एक्रिडिटेशन के लिए फिर से करना होगा अप्लाई
‘अभिषेक की नकल न करें संजू’
अजिंक्य रहाणे ने यह भी स्पष्ट किया कि संजू सैमसन को फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा की नकल करने की जरूरत नहीं है। अभिषेक ने सीरीज में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए तेजी से अर्धशतक जमाया और भारत को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई। रहाणे का मानना है कि सैमसन को अपना नेचुरल गेम खेलना चाहिए, क्योंकि वही तरीका उन्हें दोबारा रन बनाने में मदद करेगा।
