T20 WC 2026 में ऐतिहासिक जीत के बाद गौतम गंभीर का पहला बयान, अभिषेक और संजू को लेकर कही ये बड़ी बात
Indian Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खिताबी जीत के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का पहला बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के बारे में दिल खोलकर बात की।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारतीय टीम के हेड कोच (फोटो- सोशल मीडिया)
Gautam Gabhir Statement: भारतीय टीम ने बीते रविवार यानी 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने न्यूजीलैंड को 96 रन के बड़े अंतर से हराकर इतिहास रच दिया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ये भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत साबित हुई। इसके साथ ही टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को लगाता दूसरी बार जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी। वहीं, अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम करने वाली क्रिकेट जगत की पहली टीम बनी।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंज के सामने 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट कर रह गई। इस हिसाब से भारत ने इस फाइनल मुकाबले में 96 रन के अंतर से ऐतिहासिक व बड़ी जीत दर्ज की। टीम इंडिया की इस जीत के हीरो कई खिलाड़ी रहे, लेकिन मुकाबले में मजबूती संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और अंत में शिवम दुबे की विस्फोटक बल्लेबाजी ने दिलाई। अब इस जीत को लेकर कोच गौतम गंभीर का पहला बयान सामने आया है।
pic.twitter.com/ESLUFfxGoh — BCCI (@BCCI) March 9, 2026
सम्बंधित ख़बरें
12 साल तक किया इंतजार, फिर सीधे टीम इंडिया में एंट्री… आखिर कौन हैं सारांश जैन?
IND vs SL Test Series 2026: श्रीलंका दौरे के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? बुमराह और सुंदर पर बड़ा अपडेट
81 रन की पारी, फिर प्लेयर ऑफ द सीरीज…वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारत ने जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया
शतक से चूके वैभव, लेकिन मचा दिया कहर… तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य
हमें अपने खिलाड़ियों पर विश्वास है- गौतम गंभीर
टी20 विश्वकप 2026 में खिताबी जीत के बाद कोच गौतम गंभीर ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू देते हुए टीम इंडिया व उसके खिलाडियों पर बात की। उन्होंने कहा कि “अगर आप रिकॉर्ड के बारे में सोचते हो तो 15 से 20 रन का अंतर होता है और ये ही हार जीत में अंतर पैदा करता है सभी खिलाड़ी कभी इनफॉर्म नहीं होते, कभी ऐसा होता है टीम का कोई खिलाड़ी फॉर्म में होता है और कोई नहीं होता है।”
अभिषेक ने विस्फोटक अंदाज में ही खेला- गौतम गंभीर
गौतम गंभीर ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर बात करते हु एकहा कि “जैसा आपने देखा कि संजू सैमसन फॉर्म में नहीं थे, लेकिन जैसे ही फॉर्म में आए तो उन्होंने देखा कि उसने कैसे बल्लेबाजी की। अभिषेक शर्मा पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आप खिलाड़ियों को ट्रस्ट और फेथ पर पिक करते हैं। अभिषेक हो या सभी खिलाड़ी हम सभी पर ट्रस्ट करते हैं। उन्हें जब भी मौका मिलेगा तो वो कुछ न कुछ करेगा। अभिषेक ने 20 गेंद में 20 रन नहीं बनाए अगर वो ऐसा करता तो टीम के लिए दिक्कत होती। उनसे जब भी खेला विस्फोटक अंदाज में ही खेला।”
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में भारत के लिए अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन ने शानदार पारियां खेलीं। तीनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी टीम के टॉप-3 बल्लेबाजों ने एक ही मैच में अर्धशतक लगाए हों। इससे पहले टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था।
ये भी पढ़ें: सुनील वाल्सन से संजू सैमसन तक, भारत की हर वर्ल्ड कप जीत में रहा है केरल का खास कनेक्शन
इस मुकाबले में संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 21 गेंदों में 52 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इसके अलावा नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रन की दमदार पारी खेली। इन तीनों बल्लेबाजों की पारियों ने भारतीय टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया।
