स्मृति मंधाना की खुशियों पर डबल अटैक, पिता के बाद मंगेतर पलाश भी हुए बीमार, जाना पड़ा अस्पताल
Palash Muchhal Hospitalised: स्मृति मंधाना के पिता के बाद अब होने वाले पति पलाश मुच्छल को भी हॉस्पीटल में भर्ती करना पड़ा। उन्हें वायरल इन्फेक्शन और अधिक एसिडिटी के कारण हॉस्पीटल जाना पड़ा था।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना (फोटो-सोशल मीडिया)
Smriti Mandhana’s Fiance Palash Muchhal Taken To Hospital: भारतीय महिला टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होनी थी। लेकिन मंधाना के पिता के तबीयत खराब होने के कारण शादी को स्थगित करना पड़ा। मंधाना के पिता को दिल की समस्या हो गई थी। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पिता की आपात स्थिति के कारण शादी की सभी तैयारियां रोक दी गईं और स्मृति ने पिता की गैर-मौजूदगी में विवाह समारोह आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया। जिसके बाद शादी को फिलहाल अनिश्चित समय के लिए टाल दिया गया है। अब जब तक मंधाना के पिता पूरी तरह से ठीक नहीं होते हैं, तब तक शादी नहीं होगी। वहीं इसके अलावा पलाश मुच्छल की भी तबीयत खराब हो गई।
सूत्रों की जानकारी के अनुसार, स्मृति के मंगेतर पलाश मुच्छल को भी स्वास्थ्य समस्या के कारण अस्पताल ले जाना पड़ा। उन्हें वायरल इन्फेक्शन और अधिक एसिडिटी के कारण निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। हालांकि, उनकी स्थिति गंभीर नहीं थी और इलाज के बाद वे होटल लौट चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IND W vs ENG W: डेब्यू मैच में ही छा गई नंदिनी शर्मा, जबरदस्त परफॉर्मेंस से 16 साल पुराना रिकॉर्ड किया बराबर
हरमनप्रीत के बिना मैदान पर उतरी टीम इंडिया, पहले टी20 में इंग्लैंड को 38 रनों से हराया, सीरीज में बनाई बढ़त
नांदेड़ में अनोखी शादी की चर्चा, मिला खास रिटर्न गिफ्ट, दूल्हे ने 3465 ग्रामीणों को दिया 1-1 लाख का बीमा
नीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
स्मृति मंधाना के पिता की हेल्थ अपडेट
स्मृति के पारिवारिक चिकित्सक डॉ. नमन शाह ने बताया कि उनके पिता की स्वास्थ्य स्थिति पर चिकित्सकों की टीम लगातार नजर रख रही है। अगर उनके स्वास्थ्य में सुधार होता है, तो उन्हें आज ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। डॉ. शाह ने कहा कि करीब 1.30 बजे दोपहर के समय श्रीनिवास मंधाना को बाएं छाती में दर्द हुआ, जिसे चिकित्सा भाषा में ‘एंजाइना’ कहते हैं। जैसे ही लक्षण दिखे, उनके बेटे ने मुझे बुलाया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें: खुशियों के बीच आई बुरी खबर! अचानक स्मृति मंधाना के पिता की बिगड़ी तबीयत, रोकनी पड़ी शादी
ईसीजी और अन्य जांच में पता चला कि हृदय संबंधी एंजाइम बढ़े हुए हैं, इसलिए उन्हें निगरानी में रखना आवश्यक है। उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ था, इसे कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पूरी टीम उनकी निगरानी कर रही है। यदि स्थिति गंभीर हुई, तो एंजियोग्राफी की आवश्यकता पड़ सकती है। स्मृति और उनका परिवार लगातार संपर्क में हैं।
महाराष्ट्र के सांगली में स्मृति के गृह नगर में शादी के पहले ही सप्ताह भर उत्सव का आयोजन चल रहा था। विवाह समारोह और बाकी रीति-रिवाजों की सभी गतिविधियां अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई हैं। अब शेष कार्यक्रम की नई तारीख और आयोजन स्मृति के पिता की स्वास्थ्य स्थिति के सुधार पर निर्भर करेगी।
