उनका करियर पहले ही खत्म…टेस्ट से संन्यास के बाद संजय मांजरेकर ने रोहित शर्मा पर दिया हैरान करने वाला बयान, मचा बवाल
भारत के पूर्व खिलाड़ी व वर्तमान में कमेंटेटर संजय मांजरेकर आएदिन अपने बयान की वजह से चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा के लिए उनके प्रदर्शन और फिटनेस पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
संजय मांजरेकर और रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म होते हुए दिखाई दे रहा है। उन्होंने इंस्टग्राम स्टोरी के जरिए अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। जिसके बाद फैंस को तगड़ा झटका लगा था। जिसके बाद रोहित के इस फैसले पर कई लोग हैरान हुए थे। वहीं, टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी व वर्तमान में कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने भी अपनी राय दी है।
संजय मांजरेकर ने रोहित शर्मा का मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए उनके संन्यास की घोषणा को सही करार दिया है। बता दें कि रोहित शर्मा ने इंग्लैंड सीरीज से पहले बुधवार को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अब वो वनडे क्रिकेट पर ध्यान देंगे। अब संजय मांजरेकर ने उनके संन्यास को लेकर जो बयान दिया है, उससे फैंस में गुस्सा भी देखा जा रहा है।
रोहित शर्मा का हालिया प्रदर्शन खराब- संजय मांजरेकर
संजय मांजरेकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर रोहित शर्मा के संन्यास के बारे में बात की। संजय मांजरेकर ने ‘X’ पर लिखा कि रोहित शर्मा का हालिया प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। रोहित के बल्ले से पिछले 15 टेस्ट मैच के दौरान सिर्फ 164 रन निकले हैं। जिसमें से उनकी 10 पारियां न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ थी।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
रोहित की फिटनेस के कारण पहले ही खत्म हुआ करियर- संजय मांजरेकर
इस दौरान रोहित शर्मा का औसत सिर्फ 10.9 का था। मांजरेकर ने रोहित शर्मा के सिर्फ प्रदर्शन पर बात नहीं की। बल्कि उन्होंने रोहित के फिटनेस पर भी बयान दे दिया। मांजरेकर ने लिखा कि रोहित शर्मा की फिटनेस को देखते हुए पहले ही उनका टेस्ट करियर खत्म हो गया था।
इस वक्त रोहित शर्मा की उम्र 48 साल है। इस दौरान उन्होंने इंटरेशनल टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। रोहित शर्मा ने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए लिखा था कि देश के लिए खेलना सम्मान की बात है। बता दें कि रोहित शर्मा के इस फैसल के बाद विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के संन्यास की बात भी सोशल मीडिया में चल रही है।
