Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs PAK: भारत ने फिर पाकिस्तान को दिखाई उसकी औकात, पुरुष के बाद महिला टीम ने भी नहीं मिलाया हाथ

IND W vs PAK W: महिला वर्ल्ड कप 2025 में भी नो हैंडशेक विवाद छा गया है। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ मिलाने से इंकार कर दिया।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Oct 05, 2025 | 03:56 PM

भारत और पाकिस्तान की कप्तान ने नहीं मिलाया हाथ (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

No Handshake in IND W vs PAK W Match: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ मैच की नहीं बल्कि “नो हैंडशेक” विवाद की भी हो रही है। दरअसल, टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस के बाद पाक कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। इस घटना के बाद एक बार फिर एशिया कप का “नो हैंडशेक” विवाद पर एक बार फिर से बहस शुरु हो गई।

फातिमा सना ने फेरा मुंह

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। कोलंबो की नमी भरी पिच को देखते हुए पाक कप्तान फातिमा सना ने कहा कि वे शुरुआत में विकेट निकालकर भारत को कम स्कोर पर रोकना चाहती हैं। लेकिन इससे पहले ही टॉस के दौरान दोनों कप्तानों के बीच जो हुआ, उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हरमनप्रीत कौर ने सिक्का उछलने के बाद जब फातिमा की ओर बढ़ती कैमरे में कैद हुईं, तो उन्होंने उनसे हाथ मिलाने के बजाय मुंह फेर लिया। ये दृश्य कुछ ही पलों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

No handshake between Fatima Sana and Kaur at the toss. pic.twitter.com/1Q9Aa8Cak6 — Sheri. (@CallMeSheri1_) October 5, 2025

सम्बंधित ख़बरें

डिएंड्रा डॉटिन ने रचा इतिहास, ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड आउट होने वाली वेस्टइंडीज की पहली महिला खिलाड़ी बनीं

IND W vs AUS W: वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ की शुरुआत, भारत को 6 विकेटों से हराया

Women’s T20 World Cup 2026 में ऐसा है भारत का शेड्यूल, जानें कब और कहां खेले जाएंगे टीम इंडिया के मुकाबले

Women’s T20 World Cup 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

एशिया कप 2025 में भी नहीं मिलाया था हाथ

दरअसल, यह पहली बार नहीं है जब भारत-पाकिस्तान के बीच ऐसा विवाद देखने को मिला हो। कुछ ही महीने पहले एशिया कप 2025 में पुरुष टीमों के बीच तीन मुकाबले हुए थे, जिनमें भारत ने पाकिस्तान को हर बार मात दी थी। उन मैचों में भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाक कप्तान सलमान अली आगा से हाथ मिलाने से इनकार किया था। हर मैच के बाद नो हैंडशेक की तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उसके खिलाड़ियों को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।

अब वही कहानी महिला वर्ल्ड कप में दोहराई जाती दिख रही है। हरमनप्रीत कौर का यह कदम कई लोगों को प्रतीकात्मक संदेश जैसा लगा — मानो वह बताना चाह रही हों कि भारत सिर्फ मैदान में ही नहीं, व्यवहारिक तौर पर भी पाकिस्तान से दूरी बनाए रखना चाहता है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बदलाव के साथ उतरी भारतीय टीम

मैदान में मुकाबला चाहे कितना भी तीखा हो, लेकिन “नो हैंडशेक” की यह घटना वर्ल्ड कप के रोमांच को एक अलग मोड़ दे चुकी है। भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में है, जबकि पाकिस्तान लगातार दबाव में दिखाई दे रहा है। ऐसे में सभी की निगाहें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले और हरमनप्रीत के इस साहसिक कदम पर टिकी हैं, जिसने मैच से पहले ही माहौल गर्मा दिया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

मुनीबा अली, सदफ शमास, सिदरा अमीन, रमीन शमीम, आलिया रियाज, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), फातिमा सना (कप्तान), नतालिया परवेज, डायना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल।

After mens team indian womens team also did not join hands with pakistan womens odi world cup

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 05, 2025 | 03:38 PM

Topics:  

  • ICC Women's Cricket Team
  • IND vs PAK
  • India Women's Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.