बेंगलुरू टेस्ट में मिली बुरी हार के बाद भी रोहित शर्मा को ‘ट्रू लीडर ऑफ इंडिया’ बता रहे फैंस, वीडियो में देखें क्या है माज़रा
रोहित शर्मा जब भारतीय टीम कोई मुकाबला जीतती है तो वह टीम के खिलाड़ियों के पीछे चलते हैं। लेकिन जब टीम को हार का सामना करना पड़ता है तब वह टीम को लीड करते हुए मैदान से बाहर जाते हैं। कुछ ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
- Written By: मृणाल पाठक
रोहित शर्मा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला भारत 8 विकेट से हार गया है। जिसके बाद कई लोगों ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के कई फैसलों को टीम इंडिया की हार की वजह बताई है। लेकिन सोशल मीडियो पर अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर यकीनन आप भी भावुक हो जाएंगे।
दरअसल, रोहित शर्मा टीम इंडिया के बेहतरीन कप्तानों में से एक मानें जाते हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम काफी शानदार खेल दिखा रही है। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को अपने ही घर में हार का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से कप्तान को भी काफी कुछ सुनना पड़ा। लेकिन सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हार के बाद टीम के साथ मैदान से बाहर जा रहे हैं, लेकिन वह सबसे आगे चलते दिखाई दे रहे हैं।
Whenever India wins a match, the captain Rohit Sharma always walks at the back but today when the team has lost, he is at the front and has kept the team behind him.🫡❤️🇮🇳 #INDvsNZ The true leader of India @ImRo45 🐐 pic.twitter.com/Hm3OIHp4of — 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) October 20, 2024
सम्बंधित ख़बरें
एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप: भारत का दमदार प्रदर्शन, 9 मुक्केबाज फाइनल में, अंडर-19 में 6 ने जीता ब्रॉन्ज
IND vs ENG: आखिर क्यों हारी टीम इंडिया? इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के 5 बड़े कारण आए सामने
Jos Buttler Record: धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब जोस बटलर, रोहित शर्मा को भी छोड़ सकते हैं पीछे
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
अक्सर रोहित शर्मा जब भारतीय टीम कोी मुकाबला जीतती है तो वह टीम के खिलाड़ियों के पीछे चलते हैं। लेकिन जब भारत को हार का सामना करना पड़ता है तब वह टीम को लीड करते हुए मैदान से बाहर जाते हैं। उनका यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने मिला। जिसके बाद फैंस रोहित को ‘ट्रू लीडर ऑफ इंडिया’ बता रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली करारी हार की वजह से टीम इंडिया को WTC में काफी नुकसान झेलना पड़ा है। टीम इंडिया फिलहाल WTC की अंक तालिका में पहले स्थान पर ही बनी हुई है, लेकिन पीसीटी अंक कम हो गए हैं। मैच से पहले भारत के 74.24 पीसीटी अंक थे, लेकिन मुकाबले में मिली हार के बाद टीम के अब केवल 68.06 अंक रह गए हैं।
