खराब प्रदर्शन के बावजूद केएल राहुल ने जीता फैंस का दिल, न्यूजीलैंड से मिली करारी हार के बाद किया कुछ खास- देखें वीडियो

केएल राहुल का होम ग्राउंड बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम है। जहां उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ पहला टेस्ट मुकाबला खेला। लेकिन उन्होंने पिच को नमन कर फैंस का दिल जीत लिया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे मैच में आउट हुए केएल राहुल, वीडियो हो रहा वायरल
केएल राहुल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: बेंगलुरु में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। जहां टीम इंडिया को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। जिसमें सबसे पहला नाम भारत के अनुभवी खिलाड़ी केएल राहुल का है। हालांकि फिर भी उन्होंने बेंगलुरु की पिच पर कुछ ऐसा किया जिससे उन्होंने अपने फैंस का दिल जीत लिया।

केएल राहुल इन दिनों काफी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। उनका खेल फैंस को निराश कर रहा है। इतना ही नहीं इसका खामियाजा भारतीय टीम को भी झेलना पड़ रहा है। कई दिग्गजों ने उनके प्लेइंग 11 में रहने पर भी सवाल खड़े किए है। लेकिन कप्तान और टीम मैनेजमेंट उन पर भरोसा जताए हुए है। उनके फैंस को भी उनसे काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड के हारने के बाद जिस तरह उन्होंने पिच को नमन किया वह लोगों को काफी पसंद आया।

दरअसल, केएल राहुल का होम ग्राउंड बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम है। जहां उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ पहला टेस्ट मुकाबला खेला। हालांकि वह अपने घरेलू मैदान पर भी कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन फिर भी उन्होंने फैंस का दिल जीता है। उन्होंने मुकाबला हारने के बाद पिच को प्रणाम किया। उनका यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आया।

जानकारी के लिए बता दें कि केएल राहुल का खराब फॉर्म अब टीम इंडिया के लिए भी सिरदर्द बनता जा रहा है। उन्होंने बेंगलुरु टेस्ट में भारत की पहली पारी में खाता भी खोला था और पवेलियन लौट गए। जबकि दूसरी पारी में वह केवल 12 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि पुणे टेस्ट से उनका पत्ता साफ हो सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com