T20 World Cup के वार्म-अप मैच में दरवेश रसूली का धमाका, अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 61 रनों से रौंदा
T20 World Cup Warm up Matches 2026: अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड के विरुद्ध बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 पर खेले गए मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले वार्म-अप मुकाबले को 61 रन से अपने नाम किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Afghanistan vs Scotland: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। इस वर्ल्ड से पहले सभी टीमों को कुछ वार्म-अप मुकाबला खेलना है। वार्म-अप मुकाबले की शुरुआत आज 2 फरवरी से हो गई है। वार्म-अप का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया। जिसमें अफगानिस्तान ने 61 रनों से जीत दर्ज की।
बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 पर खेले गए मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले वार्म-अप मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 184 रन बनाए। इस टीम ने 20 के स्कोर तक गुलबदीन नायब (3) और सेदिकुल्लाह अटल (6) का विकेट गंवा दिया था।
दरवेश रसूली की तूफानी पारी
यहां से दरवेश रसूली ने इब्राहिम जादरान के साथ तीसरे विकेट के लिए 54 गेंदों में 82 रन जुटाते हुए टीम को 100 के पार पहुंचा दिया। इब्राहिम 32 गेंदों में 36 रन जुटाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 2 चौके शामिल रहे। इसके बाद रसूली ने मोर्चा संभाला। वह 46 गेंदों में 5 छक्कों और 7 चौकों के साथ 84 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए, जबकि मोहम्मद नबी ने 16 गेंदों में 34 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। स्कॉटलैंड की तरफ से ब्रैड व्हील और मार्क वाट ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि ब्रैड करी ने 1 विकेट निकाला।
सम्बंधित ख़बरें
चमारी अट्टापट्टू ने T20 World Cup में रचा अनोखा इतिहास, ऐतिहासिक शतक ठोक पहली बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा
मारिजाने कैप का धमाका, दमदार पारी से बनाए कई रिकॉर्ड्स, ऐसा करने वाली साउथ अफ्रीका की पहली बल्लेबाज बनीं
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 200 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं; बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
123 रनों पर सिमटी स्कॉटलैंड की टीम
इसके जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 19.3 ओवरों में महज 123 रन पर सिमट गई। स्कॉटलैंड के जॉर्ज मुंशे ने माइकल जोन्स के साथ 4.3 ओवरों में 24 रन की साझेदारी की। मुंशे ने टीम के खाते में 13 रन का योगदान दिया, जिसके बाद माइकल जोन्स ने ब्रैंडन मैकलम के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन जुटाए, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद टीम बिखर गई।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup के वार्म अप मैच में नारायण जगदीशन ने जड़ा शतक, इंडिया ‘ए’ ने यूएसए को हराया
मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए उतरे मैथ्यू क्रॉस ने 21 रन बनाए, जबकि मार्क वाट ने 15 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम को इस शर्मनाक हार से बचा नहीं सके। वहीं, विपक्षी टीम की गेंदबाजी ने दमदार प्रदर्शन किया। अजमतुल्लाह उमरजई ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके, जबकि जियाउर रहमान शरीफी और मोहम्मद नबी ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा, मुजीब उर रहमान, राशिद खान और गुलबदीन ने 1-1 विकेट निकालकर अफगानिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई।
