रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान ने यूएई को 4 रन से दी शिकस्त, अंतिम गेंद तक पहुंचा मैच
UAE T20I Tri-Series 2025: इससे पहले 171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई की शुरुआत शानदार रही थी। लेकिन अंतिंम ओवर में 17 रन की जरूरत को उसके बल्लेबाज पूरा नहीं कर पाए।
- Written By: संजय बिष्ट
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)
AFG vs UAE: बीते शुक्रवार को अफगानिस्तान और यूएई के बीच ट्रॉई सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया। टी20 सीरीज का ये मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इस दौरान अफानिस्तान ने मैच के आखिरी गेंद पर यूएई को 4 रन के अंतर से शिकस्त दी। आइए मुकाबले का पूरा हाल जानते हैं।
रोमांचक मैच में अफगान टीम ने 4 रन से दर्ज की जीत
यूएई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन की जरूरत थी। फरीद अहमद की ओवर की पहली गेंद पर आसिफ खान ने चौका लगा दिया। दूसरी गेंद पर छक्का लग गया। आखिरी 4 गेंद पर 7 रन चाहिए थे। ओवर की तीसरी गेंद पर दो रन बने। आखिरी 3 गेंद पर 5 रन चाहिए थे। यहां मैच यूएई के हाथ में था। लेकिन, ओवर की चौथी और पांचवी गेंद पर रन नहीं बना। आखिरी गेंद पर 5 रन की जरूरत थी। फरीद अहमद ने आसिफ को विकेटकीपर गुरबाज के हाथों आउट करा दिया और अफगानिस्तान को 4 रन से जीत दिला दी।
आसिफ खान ने 28 गेंद पर 40 रन बनाए।
इससे पहले 171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई की शुरुआत शानदार रही थी। सलामी बल्लेबाजों अलीशान शराफू और कप्तान मुहम्मद वसीम ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े। लेकिन, अफगानिस्तान की तरह यूएई का मध्यक्रम भी फ्लॉप रहा। इसका प्रभाव रन गति पर पड़ा। हालांकि आसिफ के पास आखिरी ओवर में मैच जिताने का सुनहरा मौका था, लेकिन वह चूक गए।
सम्बंधित ख़बरें
167 गेंदें और 400 रन…, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL में रचा इतिहास, इस मामले में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
शशांक सिंह को क्या हुआ? राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से हुए बाहर, श्रेयस अय्यर ने बताई असली वजह
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को पछाड़कर RCB ने रचा इतिहास, IPL में 8 बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
वनडे वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की बड़ी प्लानिंग, ट्राई सीरीज के जरिए खंगालेगा अपनी ताकत
टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन बना सकी और मैच 4 रन से हार गई। सलामी बल्लेबाजों कप्तान वसीम ने 29 गेंद पर 44 रन और शराफू ने 23 गेंद पर 27 बनाए थे। जोहेब खान ने 19 गेंद पर 23 जबकि हर्षित कौशिक 12 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे।
यह भी पढ़ें: वो खिलाड़ी जिसने 4 टेस्ट में जड़े 2 अर्धशतक, फिर भी टीम से हुए बाहर, ऐसी है इस क्रिकेटर की कहानी
इससे पहले, अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने टीम को मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 12 ओवर में 98 रन की साझेदारी की। इस समय ऐसा लग रहा था कि अफगानिस्तान का स्कोर 190 के करीब जाएगा।
अफगानिस्तान का मध्यक्रम रन गति को नहीं बढ़ा सका और टीम 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन ही बना सकी। करीम जन्नत ने 28, गुलाबदीन नईम ने 20 और अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 14 रन बनाए। अफगानिस्तान मैच में राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे खिलाड़ियों के बगैर उतरा था। अफगान टीम की कप्तानी इब्राहिम जादरान कर रहे थे।
एजेंसी इनपुट के साथ
