करा ली बेइज्जती! पाकिस्तानी खिलाड़ी को हसरंगा से पंगा पड़ा महंगा, फिर कैमरे पर मुंह छिपाता देखा गया
Pakistan vs Sri Lanka: श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने अबरार अहमद को मैदान पर बेइज्जत कर दिया। हसरंगा का ऐसा सेलिब्रेशन देख पाकिस्तानी खिलाड़ी चौंक गए।
- Written By: संजय बिष्ट
अबरार अहमद और वनिंदु हसरंगा (फोटो- सोशल मीडिया)
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। लगातार भारत से हारने के बाद टीम को ही शर्मिंदगी झेलनी पड़ी, और अब उसके खिलाड़ी भी मैदान पर लगातार बेइज्जती का सामना कर रहे हैं। भारत के खिलाफ खेले गए मैच में खिलाड़ियों को जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा था। अब इसी कड़ी में श्रीलंका के खिलाफ भी उन्हें मुश्किलें उठानी पड़ी हैं।
पाकिस्तान खिलाड़ी हुआ बेइज्जत
पाकिस्तान और श्रीलंका के मुकाबले में अबरार अहमद को स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा के बीच मैदान पर हजारों दर्शकों के बीच बेइज्जती का सामना करना पड़ा। दरअसल, अबरार अहमद ने हसरंगा का विकेट लेने के बाद उनके ही सिग्नेचर स्टाइक की नकल की। फिर हसरंगा कहां पीछे रहने वाले थे।
जब उनकी बारी आई तो उन्होंने पाकिस्तानी बल्लेबाज को आउट किया और फिर उसी अंदाज में जश्न मनाया। हसरंगा ने पाकिस्तान बल्लेबाज को आउट करने के बाद अबरार के स्टाइल में विकेट का जश्न मनाया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जहां पर फैंस अबरार के जमकर मजे ले रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
RCB vs PBKS: कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने पंजाब को जीत लिए दिया 223 रन का टारगेट
वैभव सूर्यवंशी की अगले महीने टीम इंडिया में एंट्री पक्की? पूर्व कोच रवि शास्त्री का बयान, कहा- उसे जल्द भारत..
रनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
अबरार ने की शुरुआत
अबरार अहमद ने मैदान पर तकरार की शुरुआत की। उन्होंने हसरंगा के विकेट लेने के बाद उनके मशहूर ‘सेल-फोन स्टाइल’ सेलिब्रेशन की नकल की, जिसे देखकर कई लोग हैरान रह गए। हसरंगा भी चुप नहीं रहे और पाकिस्तान के बल्लेबाज सईम अयूब को आउट करने के बाद उसी अंदाज में जवाब दिया।
The wicket 🗿
The celebration 🗿🗿🗿 Wanindu Hasaranga is giving it back with interest 🔥 Watch #PAKvSL LIVE NOW on the Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #DPWorldAsiaCup2025 pic.twitter.com/sKVxNygeBK — Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 23, 2025
हसरंगा ने दिया तगड़ा जवाब
हसरंगा ने अबरार की नकल करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दिखाई। सोशल मीडिया पर इस दृश्य ने लोगों का ध्यान खींचा और काफी चर्चा पैदा की। कुछ ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया, वहीं कई लोग इसे सिर्फ मजाक और मनोरंजन के तौर पर देख रहे हैं। हसरंगा के इस जवाब ने पूरे मामले को और भी दिलचस्प बना दिया।
ये भी पढ़ें: मुस्तफिजुर रहमान के नाम जुड़ सकता है बड़ा रिकॉर्ड, इतिहास रचने से बस एक कदम दूर
मैच का हाल
यदि बात करें मुकाबले की तो पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करने श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाज इस मुकाबले में प्लॉप साबित हुए। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को 133 रन पर रोक दिया। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने 28 रन देकर 3 विकेट झटके।
अबरार अहमद ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। वहीं, हारिस रऊफ और हुसैन तलत को 2-2 विकेट मिला। पाकिस्तान ने इस स्कोर को 18 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी जिंदा रही।
