T20 WC चैंपियन बनने के बाद अभिषेक शर्मा का बयान, कहा- मुझ पर भरोसा रखा ये मायने रखता है
Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने फाइनल मुकाबले में 52 रन की विस्फोटक पारी खेली। टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद उन्होंने कप्तान व टीम मैनेजमेंट का आभार जताया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच में शतक लगाने के बाद (फोटो- सोशल मीडिया)
Abhishek Sharma Statement after T20 World Cup 2026 Final Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदकर भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब अपने नाम किया है। इस ऐतिहासिक मैच में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। खिताबी जीत के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा है कि जिस तरह टीम और मैनेजमेंट ने मुझ पर जो भरोसा दिखाया, वह उनके लिए बहुत मायने रखता है।
अभिषेक शर्मा इस विश्व कप की शुरुआती तीन पारियों में खाता नहीं खोल सके थे। इसके बाद उन्होंने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 15 रन और जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की पारी खेली, लेकिन अगले दो मुकाबलों में अभिषेक 10 और 9 रन ही बना सके थे।
खेली 52 रन की विस्फोटक पारी
हालांकि, खिताबी मुकाबले में इस 25 वर्षीय खिलाड़ी का बल्ला फिर से चला। अभिषेक ने 21 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 52 रन की पारी खेली। इस दौरान संजू सैमसन के साथ 7.1 ओवरों में 98 रन जोड़े। अभिषेक शर्मा ने गेंद से भी योगदान दिया। उन्होंने 1 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 5 रन देकर 1 विकेट निकाला।
सम्बंधित ख़बरें
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
क्या अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ जाएगा ये शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड? 2026 में 9 डक ने बढ़ाई चिंता
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
यह खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का नया हिटमैन? रोहित शर्मा की जगह वर्ल्ड कप 2027 में गिल के साथ मचाएगा धमाल
कप्तान ने मुझ पर भरोसा जताया
खिताबी जीत के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा, “एक बात बिल्कुल स्पष्ट थी। मैं पहले भी यह बात साझा करना चाहता था, लेकिन आज इसके लिए सबसे अच्छा दिन है। कप्तान और कोच ने मुझ पर भरोसा जताया। यहां तक कि मैं खुद भी अपने ऊपर शक करने लगा था। मैंने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया था, यह मेरे लिए काफी मुश्किल टूर्नामेंट रहा।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं बस अपनी प्रक्रिया पर ध्यान दे रहा था और एक-एक मैच पर फोकस कर रहा था, लेकिन यह आसान नहीं था। मुझे इस टीम से बहुत प्यार है, क्योंकि जिस तरह से सभी ने मेरा साथ दिया, वह शानदार था। पूरे साल मैं टीम के लिए अच्छा कर रहा था, लेकिन बड़े टूर्नामेंट में वैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा था, इसलिए यह मेरे लिए मुश्किल था।”
अभिषेक शर्मा ने कहा, “टीम और मैनेजमेंट ने मुझ पर जो भरोसा दिखाया, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं टूर्नामेंट के बीच में भावुक हो गया था। मैं कोच और कप्तान से बात करना चाहता था। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम हमारे लिए बड़े मैच जिताओगे। मुश्किल समय में भी दर्शकों ने हमारा काफी समर्थन किया।”
ये भी पढ़ें: क्रिकेट के भगवान से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक…टीम इंडिया को चैंपियंस बनने के बाद जमकर आ रहे बधाई संदेश
रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई।
एजेंसी इनपुट के साथ
