T20 World Cup में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, भारत के लिए ऐसा करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बने

Abhishek Sharma: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ इतिहास रच दिया। वो टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
abhishek sharma T20 World Cup में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, भारत के लिए ऐसा करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बने
अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Abhishek Sharma Slams Fifty: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले अभिषेक शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक बनाकर इतिहास रच दिया। वो टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे भारतीय बन गए हैं।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में भारतीय पारी के 6ठे ओवर की पांचवीं गेंद पर जैकब डफी को चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। अभिषेक 21 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। अभिषेक शर्मा ने संजू सैमसन के साथ पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की।

इसके साथ ही अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले केएल राहुल ने 18 गेंदों में अर्धशतक लगाकर यह उपलब्धि हासिल की थी। टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान 5 नवंबर को भारत और स्कॉटलैंड के मुकाबले के बीच केएल राहुल ने 18 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। अब अभिषेक शर्मा ने इसकी बराबरी कर ली है।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी

खिलाड़ी गेंदें खिलाफ स्थान तारीख
युवराज सिंह 12 इंग्लैंड डरबन 19 सितंबर 2007
केएल राहुल 18 स्कॉटलैंड दुबई 5 नवम्बर 2021
अभिषेक शर्मा 18* न्यूजीलैंड अहमदाबाद 8 मार्च 2026
रोहित शर्मा 19 ऑस्ट्रेलिया ग्रोस इसलेट 24 जून 2024
युवराज सिंह 20 ऑस्ट्रेलिया डरबन 22 सितंबर 2007
ईशान किशन 20 नामीबिया दिल्ली 12 फरवरी 2026

किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टी20 वर्ल्ड कप मैच में सबसे तेज हाफ-सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है। टी20 वर्ल्ड कप 2007 के दौरान युवराज ने 19 सितंबर को डरबन के किंग्समीड में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया था। यह भारतीय टीम के लिए अभी तक सबसे तेज अर्धशतक है।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी देश गेंदें खिलाफ वर्ष
युवराज सिंह भारत 12 इंग्लैंड 2007
स्टीफन मायबर्ग नीदरलैंड्स 17 आयरलैंड 2014
मार्कस स्टोइनिस ऑस्ट्रेलिया 17 श्रीलंका 2022
ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया 18 पाकिस्तान 2014
केएल राहुल भारत 18 स्कॉटलैंड 2021
शोएब मलिक पाकिस्तान 18 स्कॉटलैंड 2021
अभिषेक शर्मा भारत 18* न्यूजीलैंड 2026
रोहित शर्मा भारत 19 ऑस्ट्रेलिया 2024
दासुन शनाका श्रीलंका 19 ओमान 2026
एडन मार्करम दक्षिण अफ्रीका 19 न्यूजीलैंड 2026
शिमरोन हेटमायर वेस्ट इंडीज 19 ज़िम्बाब्वे 2026
फिन एलेन न्यूजीलैंड 19 दक्षिण अफ्रीका 2026
जैकब बेथल इंग्लैंड 19 भारत 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान पांच बल्लेबाजों ने 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस वर्ल्ड कप में दासुन शनाका, एडन मार्करम, शिमरोन हेटमायर, फिन एलन और जैकब बेथल ने 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा करके अभिषेक शर्मा ने इस सीजन में सभी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com