T20 WC: टीम इंडिया का ‘एक्स-फैक्टर’ हुआ फुस्स! अभिषेक शर्मा गोल्डन डक पर आउट, बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड
Abhishek Sharma Duck: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा की शुरुआत निराशाजनक रही। अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में वह बिना खाता खोले आउट हो गए, जिससे टीम को शुरुआती झटका लगा।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
अभिषेक शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs USA, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए निराशाजनक रही। अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में पारी की शुरुआत करने उतरे अभिषेक अपने पहले ही मैच की पहली गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन वह खाता खोले बिना ही लौट गए, जिससे भारतीय फैंस को बड़ा झटका लगा।
अली खान ने किया शिकार
अमेरिका के अनुभवी तेज गेंदबाज अली खान ने अभिषेक शर्मा को आउट कर भारत को शुरुआती झटका दिया। पारी के दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए अली खान की दूसरी ही गेंद पर अभिषेक ने आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले पर ठीक से आई, लेकिन वह गैप नहीं ढूंढ सके। डीप कवर पर तैनात संजय कृष्णमूर्ति ने शानदार कैच लपकते हुए उनकी पारी का अंत कर दिया। इस तरह अभिषेक गोल्डन डक का शिकार बन गए।
भारतीय टीम को शुरुआती झटका
अभिषेक शर्मा से इस मुकाबले में तेज शुरुआत की उम्मीद थी, क्योंकि वह पिछले कुछ समय से टी20 क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे थे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें दुनिया के शीर्ष टी20 बल्लेबाजों में शामिल किया है। ऐसे में पहले ही मैच में बिना खाता खोले आउट होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
बड़ी उम्मीदों के साथ उतरे थे अभिषेक
अभिषेक शर्मा लंबे समय से घरेलू क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन करते आ रहे हैं। उनकी पहचान एक ऐसे बल्लेबाज के रूप में बन चुकी है जो पावरप्ले में तेजी से रन बनाकर मैच का रुख बदल सकता है। यही वजह थी कि टी20 वर्ल्ड कप में भी उनसे धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, इस मैच में वह अपनी लय हासिल नहीं कर सके और जल्दी आउट हो गए।
ये भी पढ़ें: बाबर आजम की हुई ‘बेइज्जती’, भारतीय दिग्गज ने कसा तंज, कहा- उनमें छक्का मारने की ताकत ही नहीं है
50 रन अंदर लगे 4 झटके
इस मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही है। खबर लिखे जाने तक 6 ओवर का खेल समाप्त हुआ। जबिक टीम को 48 रन के स्कोर पर 4 बड़े झटके लगे। इसमें अभिषेक शर्मा के बाद ईशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे का नाम शामिल है।
