IND vs NZ: शून्य पर आउट होकर फंसे अभिषेक शर्मा, हेनरी की गेंद पर गंवाया विकेट, बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड
Abhishek Sharma: भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 में ओपनर अभिषेक शर्मा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह पारी की पहली गेंद पर गोल्डन डक का शिकार होकर आउट हो गए।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
अभिषेक शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs New Zealand 4th T20I: टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम के एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वह अपना असर नहीं दिखा सके। भारत की पारी की पहली ही गेंद पर अभिषेक मैट हेनरी की गेंद पर आउट हो गए। बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में उन्होंने सीधे डेवोन कॉन्वे को कैच थमा दिया और गोल्डन डक का शिकार बने।
अनचाही सूची में शामिल हुआ नाम
इस आउट के साथ अभिषेक शर्मा के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह भारत की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय में पारी की पहली गेंद पर आउट होने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, रोहित शर्मा और संजू सैमसन भी इस तरह आउट हो चुके हैं। अच्छी लय में चल रहे बल्लेबाज का इस तरह आउट होना टीम के लिए भी झटका साबित हुआ।
पहली गेंद पर आउट हुए भारतीय बल्लेबाज
- केएल राहुल बनाम जिम्बाब्वे, हरारे 2016
- पृथ्वी शॉ बनाम श्रीलंका, कोलंबो आरपीएस 2021
- रोहित शर्मा बनाम वेस्ट इंडीज, बासेटेरे 2022
- संजू सैमसन बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी 2026
- अभिषेक शर्मा बनाम न्यूजीलैंड, विशाखापत्तनम 2026
सीरीज में शानदार रहा है अभिषेक का प्रदर्शन
हालांकि इस मुकाबले को छोड दें तो अभिषेक शर्मा का मौजूदा फॉर्म जबरदस्त रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में उन्होंने 35 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 240 का रहा और उन्होंने 5 चौके व 8 छक्के लगाए थे। इसके बाद तीसरे टी20 में भी अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी की और 20 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए। इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 340 रहा, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
Ben Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी
SL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम का ऐलान, तीन फॉर्मेट में होगी सीरीज; इन दो स्टार खिलाड़ियों की वापसी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चौथे टी20 में कीवी टीम ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 215 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट ने 36 गेंदों में 62 रनों की अहम पारी खेली। जवाब में भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव में नजर आई और शुरुआती झटकों से उबर नहीं सकी।
ये भी पढ़ें: चौथे टी20 में टीम इंडिया की हार के ये हैं 4 विलेन, न्यूजीलैंड के सामने कटाई नाक
अभिषेक शर्मा के लिए यह मुकाबला भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन उनकी हालिया फॉर्म को देखते हुए टीम इंडिया को आगे के मैचों में उनसे बडी पारियों की उम्मीद बनी रहेगी।
