इंग्लैंड से हार के बीच बाबर आजम ने किंग चार्ल्स को दिया ऐसा तोहफा, क्या पाकिस्तान को मिलेगी शाही जीत की दुआ?

Babar Azam Meets King Charles: इंग्लैंड से हार के बीच बाबर आजम ने किंग चार्ल्स से मुलाकात कर पूरी पाकिस्तानी टीम के दस्तखत वाला बल्ला भेंट किया। क्या मिलेगी जीत की शाही दुआ?
Amidst the defeat against England, Babar Azam presented a gift to King Charles
बाबर आजम और किंग चार्ल्स (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Babar Azam Presents Signed Bat To King Charles London: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर मुश्किल दौर से गुजर रही है। लगातार दो टेस्ट हारने के बाद टीम पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच बुधवार, 2 सितंबर को लंदन में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की और उन्हें पूरी पाकिस्तानी टीम के हस्ताक्षर वाला बल्ला भेंट किया। इस खास मुलाकात की तस्वीरें और पल अब चर्चा में हैं।

किंग चार्ल्स को मिला क्या खास तोफा?

लंदन में हुए इस खास कार्यक्रम में बाबर आजम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ओर से किंग चार्ल्स तृतीय को एक बल्ला दिया। इस बल्ले पर पाकिस्तान टीम के सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर थे।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार हार झेल रही पाकिस्तानी टीम के लिए ये मुलाकात कुछ समय के लिए क्रिकेट के दबाव से दूर एक खास पल लेकर आई। हालांकि, मैदान पर पाकिस्तान की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे है और अब पाकिस्तान के सामने तीसरे टेस्ट में वापसी करने की चुनौती है।

खराब फॉर्म से जूझ रहे है बाबर

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी इस समय बल्लेबाजी को लेकर आलोचना झेल रहे हैं। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में उन्होंने दोनों पारियों में कुल सिर्फ 14 रन बनाए। इस मुकाबले में पाकिस्तान को 194 रन से करारी हार मिली थी।

इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। पाकिस्तान की परेशानी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम लगातार चार पारियों में 200 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी है।

एजबेस्टन में होगी असली परीक्षा

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट 9 सितंबर से एजबेस्टन में खेला जाएगा। पाकिस्तान के लिए ये मुकाबला सिर्फ सीरीज में वापसी का मौका नहीं होगा, बल्कि लगातार मिल रही आलोचनाओं के बीच अपनी स्थिति मजबूत करने का भी मौका होगा। इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को पारी के अंतर से हराया था। इसके बाद लॉर्ड्स में 194 रन की बड़ी जीत दर्ज की।

Babar Azam and his team face the challenge of preventing a 3-0 series sweep against England at Edgbaston.
तीसरा टेस्ट मैच का पूरी टाइमलाइन और सेशन (सोर्स - AI Image)
Amidst the defeat against England, Babar Azam presented a gift to King Charles
गंभीर-गिल-अगरकर की बंद कमरे में बैठक, टीम इंडिया को लेकर होगा बड़ा फैसला? रोहित शर्मा के भविष्य पर भी नजरें

टेस्ट में किसका पलड़ा भारी?

दोनों टीमों के बीच अब तक 94 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इनमें इंग्लैंड ने 32 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान के नाम 23 जीत हैं। कुल 39 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। हालांकि, पिछली टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा था। अक्टूबर 2024 में खेली गई सीरीज पाकिस्तान ने 2-1 से जीती थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com