पाकिस्तान को बड़ा झटका, धीमी ओवर गति की दोहरी मार पर ICC ने लगाया जुर्माना और WTC में 11 अंक काटे

Pakistan ICC Penalty: इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में धीमी ओवर गति के कारण पाकिस्तान पर ICC ने मैच फीस का 50% जुर्माना ठोकने के साथ WTC के 11 अंक काट लिए हैं।
Pakistan in dire straits: ICC imposes fine and deducts 11 WTC points following clean sweep.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pakistan Slow Over Rate WTC Points Deduction: इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए तीसरे टेस्ट में धीमी ओवर गति के कारण पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है। आईसीसी ने टीम पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया है और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 11 अंक भी काट दिए हैं। इसके बाद पाकिस्तान का डब्ल्यूटीसी में जीत प्रतिशत घटकर 4.63 रह गया है।

आईसीसी के मुताबिक, बर्मिंघम टेस्ट में समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद भी पाकिस्तान ने तय समय में 11 ओवर कम किए। इसके चलते टीम पर यह कार्रवाई की गई। मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था।

अंपायरों ने दोषी पाया

पाकिस्तान को इस मामले में ऑन-फील्ड अंपायर पॉल राइफेल और क्रिस गैफनी, तीसरे अंपायर अल्लाहउद्दीन पालेकर और चौथे अंपायर रसेल वॉरेन ने तय लक्ष्य से कम ओवर कराने का दोषी पाया। इसके बाद एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी रंजन मदुगले ने सजा सुनाई।

इस कटौती से पहले पाकिस्तान का डब्ल्यूटीसी में जीत प्रतिशत 14.81 था और टीम अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर थी। अब 11 अंक गंवाने के बाद उसके पास 9 मैचों से सिर्फ 5 अंक रह गए हैं और जीत प्रतिशत 4.63 हो गया है।

Pakistan in dire straits: ICC imposes fine and deducts 11 WTC points following clean sweep.
Asian Games 2026: चीन ने मौजूदा चैंपियन फिलीपींस को 105-61 से हराया, क्वार्टर फाइनल की टीमें तय

पाकिस्तान ने WTC अंक गंवाए

मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में पाकिस्तान ने 2 मैच जीते हैं और 7 मुकाबलों में हार का सामना किया है। धीमी ओवर गति के कारण टीम अपने 24 अंकों में से कुल 19 अंक गंवा चुकी है। इससे पहले इस साल मई में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका टेस्ट में भी धीमी ओवर गति के कारण पाकिस्तान के 8 अंक काटे गए थे।

डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 96 अंक और 80 प्रतिशत जीत के साथ पहले स्थान पर है। बांग्लादेश के खिलाफ 1-1 से सीरीज ड्रॉ होने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर बना हुआ है। दक्षिण अफ्रीका 36 अंक और 75 प्रतिशत जीत के साथ दूसरे, न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत जीत के साथ तीसरे और बांग्लादेश 55.56 प्रतिशत जीत के साथ चौथे स्थान पर है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com