Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अभिषेक शर्मा ने टी20 में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव को पछाड़ कर बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज

IND vs AUS: अभिषेक शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में सीरीज के अंतिम टी20 मैच के दौरान टी20 इंटरनेशनल में इतिहास रच दिया। अब वो गेंदों के हिसाब से सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Nov 08, 2025 | 02:45 PM

अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Abhishek Sharma Created History: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के ऐतिहासिक गाबा स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मुकाबलो की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने करने का फैसला किया। जिसके बाद टीम इंडिया मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें टी20 मैच में भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 1000 रन पूरे करने का कारनामा किया है। अभिषेक ने यह उपलब्धि सिर्फ 528 गेंदों में हासिल की, जिससे उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया।

गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 1000 टी20I रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • 1. 528 गेंद- अभिषेक शर्मा (भारत)
  • 2. 559 गेंद- टिम डेविड (ऑस्ट्रेलिया)
  • 3. 573 गेंद- सूर्यकुमार यादव (भारत)
  • 4. 599 गेंद- फिल सॉल्ट (इंग्लैंड)
  • 5. 604 गेंद- ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)
🚨 HISTORY BY ABHISHEK SHARMA 🚨 – Abhishek Sharma becomes the fastest to complete 1000 runs in T20I history in terms of balls 🥶 He completed 1000 runs in just 528 balls. pic.twitter.com/ve5DIVvlWL — Johns. (@CricCrazyJohns) November 8, 2025


इसके अलावा अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने 1000 रन बनाने के लिए 28 पारियां ली हैं। उनसे पहले पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम शामिल है। विराट कोहली ने टी20I में भारत के लिए 1000 रन बनाने के लिए 27 पारियां ली। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर केएल राहुल, चौथे व पांचवे पर सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा हैं।

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup: टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती; नामीबिया संग मैच खेलेंगे?

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम की मुसीबतें बढ़ी, अभिषेक शर्मा हुए बाहर!

BCCI ने जारी की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट,51 खिलाड़‍ियों को मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, लेकिन विराट-रोहित को लगा झटका

IND vs USA मैच के बाद वॉशिंगटन सुंदर की इंजरी पर आई बड़ी खबर, सूर्यकुमार यादव ने बताया- अब कैसी है उनकी फिटनेस

भारत के लिए सबसे कम पारियों में 1000 टी20I रन

  • 1. 27 पारियां- विराट कोहली
  • 1. 28 पारियां- अभिषेक शर्मा
  • 3. 29 पारियां- केएल राहुल
  • 4. 31 पारियां- सूर्यकुमार यादव
  • 5. 40 पारियां- रोहित शर्मा
𝘼𝙗𝙝𝙞𝙨𝙝𝙚𝙠 𝘼𝙨𝙘𝙚𝙣𝙙𝙨 🔝 1️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ T20I runs and counting for the swashbuckling Abhishek Sharma. 👏 He also becomes the second-fastest #TeamIndia batter to achieve this feat 🔥#AUSvIND | @IamAbhiSharma4 pic.twitter.com/60OCsf5rJA — BCCI (@BCCI) November 8, 2025

बारिश के कारण रुका मैच

गाबा में खराब मौसम के चलते मुकाबला फिलहाल रोका गया। 4.5 ओवर के बाद तेज बिजली गिरने के कारण खिलाड़ियों को मैदान छोड़ना पड़ा और थोड़ी देर में बारिश भी शुरू हो गई। खेल रुकने के समय भारत ने बिना विकेट खोए 52 रन बना लिए थे।

ये भी पढ़ें- LIVE IND vs AUS Live Score: रोका गया मुकाबला, बिजली कड़की फिर बारिश ने दी दस्तक, 4.5 ओवर बाद स्कोर 52/0

टीम इंडिया के लिए ये फाइनल मैच में ये शुरुआत काफी अच्छी रही है। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल दोनों ही सलामी बल्लेबाज लय में दिख रहे हैं। खबर लिखे जाने तक अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों का सामना करते हुए 23 रन बना लिए हैं। वहीं, उनके साथी बल्लेबाज शुभमन गिल भी ताबड़तोड़ अंदाज में खेल रहे हैं। िगल 16 गेंदों पर 29 रन बनाकर नाबाद हैं। यहां से टीम इंडिया बड़े स्कोर की तरफ जाने को देखेगी।

Abhishek sharma becomes the fastest batsman to reach 1000 runs in t20is ind vs aus

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 08, 2025 | 02:25 PM

Topics:  

  • Abhishek Sharma
  • Ind vs Aus
  • India vs Australia
  • Suryakumar Yadav
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.