IND vs AUS 5th T20I Highlight: बारिश की भेंट चढ़ा गाबा मैच, भारत ने जीती 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज
IND vs AUS Highlight: बारिश के कारण भारत-ऑस्ट्रेलिया का गाबा टी20 मुकाबला रद्द कर दिया गया है। ऐसे में टीम इंडिया ने पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है।
बारिश के कारण रद्द हुआ भारत-ऑस्ट्रेलिया पांचवां टी२० मुकाबला (फोटो- सोशल मीडिया)
Australia vs India, 5th T20I Highlight:ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच गाबा में खेला गया पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। ऐसे में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की। खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 4.5 ओवर में बिना विकेट गंवाए 52 रन बना लिए थे। शुभमन गिल 29 और अभिषेक शर्मा 23 रन बनाकर नाबाद थे। इसके बाद तेज बारिश और बिजली गिरने के कारण खेल रोकना पड़ा और बाद में मैच रद्द घोषित कर दिया गया। इस नतीजे के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। टीम इंडिया ने शुरुआती मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त हासिल की थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया सीरीज में वापसी करने में नाकाम रही। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने युवा खिलाड़ियों के दम पर बेहतरीन खेल दिखाया।
IND vs AUS 5th T20 Live Scoer Update: बारिश नहीं रुक रही है
बारिश ने मैदान पर फिर से दस्तक दी है। ऐसे में दोबारा से खेल को शुरु होने में देरी हो रही है।
कटिहार में अमित शाह ने RJD पर साधा निशाना
कटिहार के कोढ़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार की जनता का जोश इस बात का संकेत है कि लालू यादव और राहुल गांधी की पार्टियों का पूरी तरह सफाया तय है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दूसरे चरण के चुनाव में सीमांचल के मतदाता इस तरह से मतदान करना है कि राजद और 'जंगलराज' वाले दूर-दूर तक दूरबीन से भी दिखाई न पड़ें।
IND vs AUS 5th T20 Live Scoer Update: अभिषेक शर्मा ने बनाए दो बड़े रिकॉर्ड
गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 1000 टी20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
1. 528 गेंद- अभिषेक शर्मा (भारत)
2. 559 गेंद- टिम डेविड (ऑस्ट्रेलिया)
3. 573 गेंद- सूर्यकुमार यादव (भारत)
4. 599 गेंद- फिल सॉल्ट (इंग्लैंड)
5. 604 गेंद- ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)
भारत के लिए सबसे कम पारियों में 1000 टी20I रन
1. 27 पारियां- विराट कोहली
1. 28 पारियां- अभिषेक शर्मा
3. 29 पारियां- केएल राहुल
4. 31 पारियां- सूर्यकुमार यादव
5. 40 पारियां- रोहित शर्मा
IND vs AUS 5th T20 Live Scoer Update: पहले बिजली कड़की फिर बारिश ने दी दस्तक
गाबा में खराब मौसम के चलते मुकाबला फिलहाल रुका हुआ है। 4.5 ओवर के बाद तेज बिजली गिरने के कारण खिलाड़ियों को मैदान छोड़ना पड़ा और थोड़ी देर में बारिश भी शुरू हो गई। खेल रुकने के समय भारत ने बिना विकेट खोए 52 रन बना लिए थे। अभिषेक शर्मा 13 गेंदों पर 23 और शुभमन गिल 16 गेंदों पर 29 रन बनाकर नाबाद थे।
IND vs AUS 5th T20 Live Scoer Update: बारिश के कारण रुका मैच
गाबा में बारिश के कारण 4.5 ओवर के दौरान मुकाबले को रोका गया है। अब तक टीम इंडिया ने बिना विकेट खोए 52 रन बना लिए हैं। वहीं, शुभमन गिल 29 तो अभिषेक शर्मा 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs AUS 5th T20 Live Scoer Update: गिल-शर्मा मैदान पर
टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरु हो चुकी है। सलामी बल्लेबाज के रूप में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल मैदान पर आ चुके हैं। अब तक 1.4 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 14/0 है। गिल 9 पर तो शर्मा 5 रन के साथ मैदान पर मौजूद हैं।
IND vs AUS 5th T20 Live Scoer Update: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
IND vs AUS 5th T20 Live Scoer Update: भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
IND vs AUS 5th T20 Live Scoer Update: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीता है। टॉस जीतकर मार्श ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब टीम इंडिया गाबा में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर बड़े से बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी।
IND vs AUS 5th T20 Live Scoer Update: मौसम का मिजाज
आज के मुकाबले में बारिश बाधा बन सकती है। ब्रिस्बेन में पांचवां टी20 मैच स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजकर 15 मिनट पर शुरू होना है। 6 बजे के बाद 50% और रात में 75% से ज्यादा बारिश की आशंका जताई गई है।
IND vs AUS 5th T20 Live Scoer Update: हेड टू हेट रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया अब तक 36 बार आमने-सामने हो चुके हैं। इनमें से भारत ने 22 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 12 मैच जीत सका है। दो मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।