अभिषेक शर्मा ने तोड़ा केएल राहुल और सूर्या का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
Abhishek Sharma: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 300 छक्के पूरे किए हैं। अभिषेक शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन छक्का लगाकर यह कारनामा किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Abhishek Sharma Becomes Fastest Indian To Hit 300 Sixes: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दुनिया के नंबर-1 टी20 बैटर अभिषेक शर्मा ने 14 दिसंबर को सबसे छोटे फॉर्मेट में 300 छ्क्के पूरे किए। वो टी20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
अभिषेक को T20 में 300 छक्कों का आंकड़ा छूने के लिए तीसरे भारत-दक्षिण अफ्रीका T20I में तीन छक्कों की ज़रूरत थी, और उन्होंने रन चेज़ के पांचवें ओवर में यह कारनामा कर दिखाया। पांचवें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने ओटनील बार्टमैन को छक्का मारकर खेल के 20-ओवर फॉर्मेट में अपना 300वां छक्का पूरा किया।
163 पारियों में पूरा किया 300 छक्के
अभिषेक शर्मा ने टी20 में 163 पारियों में 300 छक्कों का आंकड़ा पार किया। उन्होंने सबसे कम पारियों में ऐसा कारनामा किया। उनसे पहले T20 में 300 छक्के लगाने वाले सबसे तेज भारतीय का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था। राहुल ने अपनी 205वीं T20 पारी में अपना 300वां छक्का लगाया था। सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अपना 300वां छक्का 251वें T20 मैच में लगाया था।
सम्बंधित ख़बरें
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
IND vs AFG: अफगानिस्तान ने जीता टॉस, भारत को दिया गेंदबाजी का न्योता, टीम इंडिया में हुए 3 बड़े बदलाव
IND vs AFG 3rd ODI: चेपॉक में बल्लेबाजों की मौज या गेंदबाजों का राज? पिच रिपोर्ट से दूर करें हर कन्फ्यूजन
IND vs AFG 3rd ODI के लिए हो जाइए तैयार, भारत-अफगानिस्तान के बीच आखिरी जंग इस मैदान पर, टीम में होगा बदलाव?
अभिषेक शर्मा ने रन चेज की पहली ही गेंद पर लुंगी एनगिडी को छक्का मारकर न केवल अपना, बल्कि भारत का खाता भी खोला। इसके बाद, उनका दूसरा छक्का मार्को यानसेन द्वारा फेंके गए दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर आया। T20 क्रिकेट में अपने कुल 300 छक्कों में से, अभिषेक ने 2025 में अब तक 107 छक्के लगाए हैं।
टी20 में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम
किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने अब तक 463 मैचों में 547 छक्के लगाए हैं, जो इस सूची में सबसे अधिक हैं। इसके बाद, विराट कोहली का नंबर आता है, जिन्होंने 414 मैचों में 435 छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव ने 345 मैचों में 395 छक्के जड़े हैं। वहीं, संजू सैमसन ने 319 मैचों में 368 छक्के लगाए। इसके अतिरिक्त, एमएस धोनी ने 405 मैचों में 350 छक्के, केएल राहुल ने 239 मैचों में 332 छक्के, सुरेश रैना ने 336 मैचों में 325 छक्के और हार्दिक पांड्या ने 313 मैचों में 308 छक्के लगाए हैं।
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
भारतीय बल्लेबाजों द्वारा T20 में सबसे ज़्यादा छक्के
| बल्लेबाज़ | मैच | रन | छक्के |
|---|---|---|---|
| रोहित शर्मा | 468 | 12,248 | 547 |
| विराट कोहली | 414 | 13,543 | 435 |
| सूर्यकुमार यादव | 345 | 8,970 | 395 |
| संजू सैमसन | 319 | 7,996 | 368 |
| एमएस धोनी | 405 | 7,628 | 350 |
| केएल राहुल | 239 | 8,125 | 332 |
| सुरेश रैना | 336 | 8,654 | 325 |
| हार्दिक पांड्या | 313 | 5,789 | 308 |
| अभिषेक शर्मा | 168 | 4,884 | 300 |
अभिषेक ने 2025 में अब तक 40 T20 मैचों में कुल 1568 रन बनाए हैं। अगर वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाकी बचे दो T20I मैचों में कम से कम 47 रन बना लेते हैं, तो वह एक कैलेंडर वर्ष में किसी भारतीय क्रिकेटर द्वारा सबसे ज़्यादा T20 रन बनाने का विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
