ICC T20I Rankings में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने लगाई छलांग, अभिषेक और वरुण टॉप पर कायम
Abhishek Sharma Ranking: टी20 इंटरनेशनल में बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा टॉप पर बरकरार है। वहीं गेंदबाजों की लिस्ट में वरुण चक्रवर्ती पहले स्थान पर मौजूद हैं। ऑलराउंड की सूची में बदलाव हुआ है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
ICC T20I Rankings: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से हो गई है। इस टूर्नामेंट में अब तक 13 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसी बीच आईसीसी ने ताजा टी20 रैंकिंग जारी कर दी है। जिसमें बल्लेबाजों की सूची में अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर बरकरार है। जबकि गेंदबाजों की सूची में वरुण चक्रवर्ती टॉप पर बने हुए हैं। हालांकि, ऑलराउंडर की सूची में बड़ा बदलाव हुआ है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा टी20 फॉर्मेट में नंबर वन ऑलराउंडर बन गए हैं।
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को ताजा रैंकिंग में फायदा हुआ है। साहिबजादा फरहान को यूएसए के खिलाफ खेली गई 73 रन की पारी से 4 अंकों का फायदा हुआ है। इस पारी के बदौलत टी20आई बल्लेबाजी रैंकिंग में साहिबजादा फरहान सातवें पायदान से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
बल्लेबाजों की रैंकिंग
बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के अभिषेक शर्मा पहले, इंग्लैंड के फिल साल्ट दूसरे, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे, इंग्लैंड के जोस बटलर चौथे और भारत के तिलक वर्मा पांचवें स्थान पर हैं। श्रीलंका के पाथुम निसंका छठे स्थान पर हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव सातवें, न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट आठवें, ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड नौवें और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श दसवें स्थान पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
वैभव बहुत टैलेंटेड है लेकिन… सूर्यवंशी के डेब्यू पर गहराया सस्पेंस, मैच से पहले बैटिंग कोच ने दिया बड़ा बयान
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
गेंदबाजों में वरुण चक्रवती पहले नंबर पर
गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के वरुण चक्रवर्ती पहले, पाकिस्तान के अबरार अहमद दूसरे, अफगानिस्तान के राशिद खान तीसरे, इंग्लैंड के आदिल रशीद चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा पांचवें, न्यूजीलैंड के जैकब डफी छठे, पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज सातवें, बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान आठवें, ऑस्ट्रेलिया के एडम जांपा नौवें और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान दसवें स्थान पर हैं।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर करने से चूका अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका ने सुपर ओवर में जीता मुकाबला
ऑलराउंडर की सूची में सिकंदर रजा ने मारी बाजी
टी20 के शीर्ष ऑलराउंडर्स की सूची में पाकिस्तान के सईम अयूब को पीछे छोड़ते हुए जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने पहला स्थान हासिल कर लिया है। अयूब दूसरे स्थान पर हैं। भारत के हार्दिक पांड्या तीसरे, वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज चौथे, पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज पांचवें, नेपाल के दीपेंद्र सिंह एरे छठे, वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड सातवें, अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई आठवें, अफगानिस्तान के मोहम्मब नबी नौवें और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा दसवें स्थान पर हैं।
