पाकिस्तानियों को नहीं पच रही जसप्रीत बुमराह की कामयाबी, संदिग्ध एक्शन वाले उस्मान तारिक से कर रहे तुलना- VIDEO
Jasprit Bumrah: टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान ने संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन वाले उस्मान तारिक को लेकर काफी चर्चा की, लेकिन वह प्रभाव नहीं छोड़ सके। अब चयनकर्ता के बयान ने नई बहस खड़ी कर दी है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
जसप्रीत बुमराह और उस्मान तारिक (फोटो- सोशल मीडिया)
Pakistani on Jasprit Bumrah Bowling Action: टी20 विश्व कप 2026 खत्म होने के बाद जहां पूरी दुनिया में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन की तारीफ हो रही है, वहीं पाकिस्तान में इस हार को लेकर लगातार चर्चा और बयानबाजी देखने को मिल रही है। इसी बीच पाकिस्तान की चयन समिति के सदस्य आकिब जावेद ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने नई बहस छेड़ दी है।
बुमराह की तुलना उस्मान तारिक से
आकिब जावेद ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि टी20 विश्व कप 2026 में लगभग हर गेंदबाज को बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए। उन्होंने यह भी कहा कि आज के दौर में जसप्रीत बुमराह को छोड़कर शायद ही कोई ऐसा गेंदबाज रहा हो जिसे मार न पड़ी हो। इसके साथ ही उन्होंने बुमराह की तुलना पाकिस्तान के गेंदबाज उस्मान तारिक से कर दी। आकिब जावेद के अनुसार बुमराह का गेंदबाजी तरीका सामान्य तेज गेंदबाजों से अलग है और वह इतनी तेजी से गेंद डालते हैं कि बल्लेबाज को शॉट खेलने की तैयारी का मौका ही नहीं मिलता।
उन्होंने यहां तक कह दिया कि बुमराह तेज गेंदबाजों के उस्मान तारिक जैसे हैं। उनके इस बयान के बाद क्रिकेट जगत में काफी चर्चा शुरू हो गई है। विश्व कप से पहले उस्मान तारिक को लेकर बनी थी चर्चा टी20 विश्व कप 2026 से पहले पाकिस्तान में उस्मान तारिक को लेकर काफी उम्मीदें जताई जा रही थीं। माना जा रहा था कि वह अपनी गेंदबाजी से टीम को खिताब जिताने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि टूर्नामेंट के दौरान तस्वीर बिल्कुल अलग नजर आई। बड़ी टीमों के खिलाफ मुकाबलों में उस्मान तारिक को बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए और वह प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
Ben Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी
SL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Commonwealth Games 2026 में तिरंगा लहराने के बाद पैरा खिलाड़ियों का नया मिशन, अब एशियन गेम्स पर नजर
Aqib Javed in PCB’s press conference said, “Jasprit Bumrah is the Usman Tariq of fast bowlers, both of them chuck. Bumrah doesn’t have a legal action like a normal bowler.” 🤯 pic.twitter.com/i3yQyOzO3u — Abdullah. (@Abdullahh_56) March 14, 2026
तुलना को बताया जा रहा अजीब
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि जसप्रीत बुमराह की तुलना उस्मान तारिक से करना काफी अजीब है। बुमराह को दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में गिना जाता है और उन्होंने तीनों प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरी ओर उस्मान तारिक का अनुभव काफी सीमित है और वह मुख्य रूप से बीस ओवर वाले प्रारूप में ही खेलते हुए नजर आए हैं।
यह भी पढ़ें: ये चैरिटी मैच नहीं है…लिटन दास ने सलमान आगा की बोलती की बंद, रनआउट पर ‘खेल भावना’ के रोने का दिया करारा जवाब
गेंदबाजी एक्शन पर भी उठे सवाल
उस्मान तारिक की गेंदबाजी शैली को लेकर भी पहले कई बार सवाल उठ चुके हैं। उनके गेंदबाजी एक्शन की जांच भी कई बार कराई जा चुकी है। इसी वजह से कई विशेषज्ञों का मानना है कि उनका करियर लंबा चल पाना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में यह भी कहना कठिन है कि वह अगले टी20 विश्व कप तक पाकिस्तान की टीम का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं।
