ओमान के आमिर कलीम ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने सबसे उम्रदराज बल्लेबाज
Aamir Kaleem: आमिर कलीम ने भारत के खिलाफ एशिया कप में अर्धशतकीय पारी खेलते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वो फुल नेशन टीमों के खिलाफ अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आमिर कलीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Aamir Kaleem Becomes Oldest Batter In T20Is: एशिया कप 2025 के आखिरी लीग मुकाबले में ओमान के दिग्गज बल्लेबाज आमिर कलीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया। ओमान के आमिर कलीम ने फुल नेशन टीम के खिलाफ अर्धशतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा 43 साल 303 दिन में किया है।
आमिर कलीम ने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ यह उपलब्धि हासिल की। गेल ने 41 साल और 294 दिन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021 में वेस्टइंडीज के लिए अर्धशतकीय पारी खेली थी। 40 साल की उम्र पार करने के बाद केवल चार बल्लेबाज़ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ अर्धशतक बना पाए हैं।
टी20I में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
| खिलाड़ी का नाम | टीम | उम्र | विपक्षी टीम | स्थान | तारीख |
|---|---|---|---|---|---|
| आमिर कलीम | ओमान | 43 साल, 303 दिन | भारत | अबू धाबी | 19 सितंबर 2025 |
| क्रिस गेल | वेस्टइंडीज | 41 साल, 294 दिन | ऑस्ट्रेलिया | ग्रोस आइलेट | 12 जुलाई 2021 |
| मोहम्मद नबी | अफगानिस्तान | 40 साल, 260 दिन | श्रीलंका | अबू धाबी | 18 सितंबर 2025 |
| मोहम्मद हफीज | पाकिस्तान | 40 साल, 64 दिन | न्यूज़ीलैंड | हैमिल्टन | 12 दिसंबर 2020 |
| सनथ जयसूर्या | श्रीलंका | 39 साल, 345 दिन | वेस्टइंडीज | नॉटिंघम | 10 जून 2009 |
भारत के खिलाफ आमिर कलीम का प्रदर्शन
आमिर कलीम ने भारत के खिलाफ 46 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के की मदद से 139.13 की स्ट्राइक रेट 64 रनों की पारी खेली। आमिर की पारी का अंत हर्षित राणा ने हार्दिक पांड्या के हाथों कैच करवा कर किया। इस अर्धशतक के साथ वो टी20 एशिया कप में अर्धशतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
टी20 एशिया कप में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
- आमिर कलीम – 50* vs भारत, अबू धाबी, 2025 (उम्र: 43 साल 303 दिन)
- मोहम्मद नबी – 60 vs श्रीलंका, अबू धाबी, 2025 (उम्र: 40 साल 260 दिन)
- तिलकरत्ने दिलशान – 75* vs पाकिस्तान, मीरपुर, 2016 (उम्र: 39 साल 142 दिन)
टी20 अंतरराष्ट्रीय में अर्धशतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज का रिकॉर्ड लक्जमबर्ग के बल्लेबाज टोनी व्हाइटमैन के नाम है। यह रिकॉर्ड तब बना जब टोनी व्हाइटमैन ने 2 सितंबर 2021 को माल्टा के खिलाफ मोआरा व्लासिये क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने यह कारनामा 52 साल और 101 दिन में किया था। इसके साथ ही वो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए थे।
