ओवल में भारत ने दर्ज की सबसे छोटी जीत, रनों के लिहाज से पहली बार हुआ ऐसा
India's Smallest Wins In Tests (By Runs): भारत ने ओवल में 6 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत का रनों के लिहाज से यह सबसे छोटी जीत है। इससे पहले भारत ने 13 रनों से जीत दर्ज किया था।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय टीम ओवल जीत के बाद (फोटो-सोशल मीडिया)
Lowest win margin for India in Runs: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए ओवल में पांचवें टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने 6 रनों से जीत दर्ज कर ली। यह भारत की रनों के लिहाज से सबसे छोटी जीत है। पहली बार ऐसा हुआ है कि भारत ने 10 रनों के अंदर टेस्ट में कोई मुकाबला जीता हो।
टीम इंडिया ने सोमवार (4 अगस्त) को 374 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 के पांचवें और अंतिम टेस्ट में इंग्लैंड को 367 रनों पर ऑलआउट कर दिया। पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड को भारतीय टीम को हराने के लिए अंतिम दिन 35 रनों की आवश्यकता थी, लेकिन उनके बल्लेबाज केवल 28 रन ही बना सके और चार विकेट गंवा दिए। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 30.1 ओवर में 104 रन देकर पांच विकेट लिए और प्रसिद्ध कृष्णा ने 27 ओवर में 126 रन देकर चार इंग्लिश बल्लेबाजों को आउट किया।
भारत को मिली सबसे छोटी जीत
ओवल में छह रनों से मिली जीत भारत की टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से सबसे छोटी जीत है। टेस्ट मैचों में रनों के लिहाज से भारत की सबसे छोटी जीत का पिछला रिकॉर्ड 13 रनों का था। भारत ने 2004 में मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम) में ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हराया था।
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
वैभव सूर्यवंशी की अगले महीने टीम इंडिया में एंट्री पक्की? पूर्व कोच रवि शास्त्री का बयान, कहा- उसे जल्द भारत..
सुपरस्टार कल्चर पर गौतम गंभीर से अलग सोच रखते हैं राहुल द्रविड़, कहा- हर खेल को उसके हीरो की जरूरत होती है
वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में हुई एंट्री, श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान
टेस्ट मैचों में भारत की रनों के लिहाज से सबसे छोटी जीत
| अंतर (रन) | लक्ष्य (रन) | विरोधी टीम | स्थल | वर्ष |
|---|---|---|---|---|
| 6 | 374 | इंग्लैंड | द ओवल (लंदन) | 2025 |
| 13 | 107 | ऑस्ट्रेलिया | मुंबई (वांखेडे) | 2004 |
| 28 | 192 | इंग्लैंड | कोलकाता | 1972 |
| 31 | 323 | ऑस्ट्रेलिया | एडिलेड | 2018 |
| 37 | 313 | वेस्ट इंडीज | पोर्ट ऑफ स्पेन | 2002 |
| 49 | 269 | वेस्ट इंडीज | किंग्स्टन | 2006 |
| 59 | 143 | ऑस्ट्रेलिया | मेलबर्न | 1981 |
| 60 | 188 | न्यूज़ीलैंड | मुंबई (ब्रैबोर्न) | 1969 |
| 63 | 326 | वेस्ट इंडीज | किंग्स्टन | 2011 |
| 63 | 241 | दक्षिण अफ्रीका | जोहांसबर्ग | 2018 |
टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में दो मौकों पर टीमें एक रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही हैं। पहली बार ऐसा वाकया 1993 में 23 से 26 जनवरी तक एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज टेस्ट के दौरान हुआ था और फरवरी 2023 में न्यूजीलैंड ने भी वेलिंगटन में इंग्लैंड की टीम पर 1 रन से जीत हासिल की थी।
यह भी पढ़ें: द ओवल में मिली जीत से शुभमन गिल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले भारत के तीसरे कप्तान बने
टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से सबसे छोटी जीत
| विजेता टीम | अंतर (रन) | लक्ष्य (रन) | विरोधी टीम | स्थल | वर्ष |
|---|---|---|---|---|---|
| वेस्ट इंडीज | 1 | 186 | ऑस्ट्रेलिया | एडिलेड | 1993 |
| न्यूज़ीलैंड | 1 | 258 | इंग्लैंड | वेलिंग्टन | 2023 |
| इंग्लैंड | 2 | 282 | ऑस्ट्रेलिया | बर्मिंघम | 2005 |
| ऑस्ट्रेलिया | 3 | 124 | इंग्लैंड | मैनचेस्टर | 1902 |
| इंग्लैंड | 3 | 292 | ऑस्ट्रेलिया | मेलबर्न | 1982 |
| न्यूज़ीलैंड | 4 | 176 | पाकिस्तान | अबू धाबी | 2018 |
| दक्षिण अफ्रीका | 5 | 117 | ऑस्ट्रेलिया | सिडनी | 1994 |
| ऑस्ट्रेलिया | 6 | 214 | इंग्लैंड | सिडनी | 1885 |
| भारत | 6 | 374 | इंग्लैंड | द ओवल (लंदन) | 2025 |
पांचवें टेस्ट में शानदार गेंदबाजी के लिए सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। पांचवें टेस्ट की दूसरी पारी में पांच विकेट लेने के अलावा सिराज ने पहली पारी में चार इंग्लिश बल्लेबाजों को आउट किया। सिराज के नाम अब इंग्लैंड की धरती पर खेले गए टेस्ट मैचों में सात बार 4 विकेट हो गए हैं। वह इंग्लैंड में सात बार 4 विकेट लेने वाले एशिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं।
