-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket In Olympics 2028 Icc Still Hopes For Cricket To Get A Place In Olympics 2028
अब भी क्रिकेट को ओलंपिक 2028 में जगह मिलने की आईसीसी को है उम्मीद
- Written By: मृणाल पाठक

File photo
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (ICC) की प्रारंभिक सूची में जगह नहीं मिलने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समिति (आईसीसी) को उम्मीद है क्रिकेट अतिरिक्त खेल के रूप में लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेल 2028 में स्थान पाने में सफल रहेगा। आईओसी ने ओलंपिक 2028 के लिये गुरुवार को 28 खेलों की प्रारंभिक सूची जारी की जिसमें स्केटबोर्डिंग, सर्फिंग और स्पोर्ट क्लाइंबिंग भी शामिल हैं।
मुक्केबाजी, भारोत्तोलन और मॉडर्न पेंटाथलॉन को इसमें शामिल नहीं किया गया है। इन खेलों के संबंधित अंतरराष्ट्रीय महासंघों को ओलंपिक 2028 में अपना स्थान सुरक्षित करने के लिये कुछ मानदंडों को पूरा करने के लिये 2023 तक का समय दिया गया है। इस सूची को अगले साल फरवरी में बीजिंग में आईओसी बैठक में मंजूरी के लिये रखा जाएगा जो कि महज औपचारिक होने की संभावना है।
मेजबान शहर लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में शामिल करने के लिये 2023 में अतिरिक्त खेलों का प्रस्ताव रख सकता है और आईसीसी को उम्मीद है कि इनमें क्रिकेट भी शामिल होगा। बेसबॉल, साफ्टबॉल और अमेरिकी फुटबॉल का एक अन्य प्रकार ओलंपिक 2028 में अतिरिक्त खेल के लिये दौड़ में शामिल हो सकते हैं। आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘मेजबान शहर द्वारा अतिरिक्त खेलों के चयन की प्रक्रिया अगले साल (2023) से शुरू हो जाएगी और हमें उम्मीद है कि क्रिकेट इसमें शामिल होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
Happy 42nd Birthday Sunil Chhetri: कैसे बने भारतीय फुटबॉल के कैप्टन फैंटास्टिक, जानिए उनकी पूरी कहानी
Photos: ग्लासगो में दिखा भारत का भव्य जलवा, तिरंगा-आतिशबाजी और अहमदाबाद 2030 की झलक ने जीता दिल
CWG 2026: ग्लास्गो में सौंपी गयी भारत को मेजबानी, 2030 में अहमदाबाद में होंगे 100वें कॉमनवेल्थ गेम्स
Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का दमदार अंत, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर खत्म किया अभियान
उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि यह (क्रिकेट को एक अतिरिक्त खेल के रूप में शामिल किया जाना) मुश्किल होगा। इसकी कोई गारंटी नहीं है और हमें ओलंपिक खेल 2028 जगह पाने के लिए कुछ अन्य खेलों से कड़ी चुनौती मिलेगी।” आईसीसी ने अगस्त में लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेल 2028 में क्रिकेट को शामिल करने के लिये अपने इरादे जतलाये थे और दुनिया के सबसे धनी बोर्ड बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) का भी उसे समर्थन हासिल था।
आईसीसी ने इसके लिये ओलंपिक कार्यकारी समूह भी गठित किया था। आईसीसी चेयरमैन ग्रेग बारक्ले ने तब कहा था, ‘‘हम सब एक इस दावे को लेकर एकमत हैं और हम ओलंपिक को क्रिकेट के भविष्य के रूप में देखते हैं। हमारे वैश्विक स्तर पर एक अरब से अधिक प्रशंसक हैं और इनमें लगभग 90 प्रतिशत क्रिकेट को ओलंपिक में देखना चाहते हैं।” लॉस एंजिल्स खेलों के आयोजकों के प्रस्ताव पर आईओसी 2024 में अतिरिक्त खेलों को लेकर फैसला करेगा। (एजेंसी)
Cricket in olympics 2028 icc still hopes for cricket to get a place in olympics 2028
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 6 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे तेज बुद्धि के धनी, तकनीकी क्षेत्र में बनाएंगे खास पहचान
Aug 06, 2026 | 06:15 AMEV सेक्टर में आएगा नौकरी का बंपर धमाका, 2030 तक 4 करोड़ रोजगार का दावा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
Aug 06, 2026 | 06:00 AMWhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














