Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Commonwealth Games: अहमदाबाद करेगा कॉमनवेल्थ 2030 की मेजबानी? भारत को बोली लगाने के लिए मिली मंजूरी

Commonwealth Games 2030 in Ahmedabad: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की बोली लगाने की मंजूरी मिली। अहमदाबाद संभावित मेजबान शहर है। 26 नवंबर 2025 को ग्लासगो में तय होगा कि ये खेल भारत में होंगे या नहीं।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Oct 16, 2025 | 02:59 PM

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 पर अमित शाह का बड़ा बयान (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Amit Shah on Commonwealth Games 2030: भारत ने 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है। दरअसल, भारत सरकार इन खेलों का आयोजन देश में करवाना चाहती है और इसके लिए अहमदाबाद को संभावित मेजबान शहर के रूप में चुना गया है। इस खबर के सामने आने के बाद अहमदाबाद समेत पूरे भारत के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

कॉमनवेल्थ एसोसिएशन ने भी भारत के नाम पर मुहर लगाते हुए नीलामी प्रक्रिया (बिडिंग प्रोसेस) में शामिल होने की मंजूरी दे दी है। इस बड़ी उपलब्धि की जानकारी खुद भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की।

A day of immense joy and pride for India. Heartiest congratulations to every citizen of India on Commonwealth Association’s approval of India’s bid to host the Commonwealth Games 2030 in Ahmedabad. It is a grand endorsement of PM Shri @narendramodi Ji’s relentless efforts to… — Amit Shah (@AmitShah) October 15, 2025


26 नवंबर को आएगा फैसला

कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स के एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने बुधवार, 15 अक्टूबर को घोषणा की कि भारत को आधिकारिक रूप से बोली लगाने वाले देशों की सूची में शामिल किया गया है। भारत की ओर से राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए अहमदाबाद का नाम आगे बढ़ाया गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन आखिरकार भारत में होगा या नहीं। इसका फैसला 26 नवंबर 2025 को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाली कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स जनरल असेंबली की बैठक में लिया जाएगा। इसी बैठक में यह तय होगा कि कौन सा देश 2030 के शताब्दी संस्करण की मेजबानी करेगा।

भारत के अलावा ये देश भी हैं दावेदार

हालांकि, इस रेस में भारत अकेला नहीं है। कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स एग्जीक्यूटिव बोर्ड अफ्रीका के देश नाइजीरिया को भी एक संभावित दावेदार के रूप में देख रहा है। कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. डोनाल्ड रुकारे ने कहा कि वे भारत और नाइजीरिया दोनों देशों के प्रस्तावों और उनकी प्रतिबद्धता से प्रभावित हैं। उनके मुताबिक, “दोनों देशों ने जो विजन और योजनाएं पेश की हैं, वे बेहद प्रेरणादायक हैं। अंतिम निर्णय ग्लासगो में जनरल असेंबली की बैठक में लिया जाएगा।”

भारत के बिडिंग प्रक्रिया में शामिल होने पर देश की कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन की अध्यक्ष और ओलंपियन पी.टी. ऊषा ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, “यह भारत के लिए गर्व की बात होगी अगर हमें अहमदाबाद में 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का अवसर मिलता है। यह आयोजन न केवल भारत की विश्वस्तरीय खेल क्षमता को दर्शाएगा बल्कि विकसित भारत 2047 की दिशा में हमारे बढ़ते कदमों का भी प्रतीक बनेगा।”

ये भी पढ़ें: कंगारूओं ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक, AUS खिलाड़ियों ने Asia Cup में नो हैंडशेक मूव पर कसा तंज

अगर भारत को यह मौका मिलता है, तो यह पहली बार होगा जब राष्ट्रमंडल खेल गुजरात की धरती पर आयोजित होंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि अहमदाबाद के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, खेल सुविधाओं और बड़े आयोजनों के अनुभव के चलते भारत की दावेदारी मजबूत है। अब निगाहें नवंबर 2025 की उस अहम बैठक पर टिकी हैं, जो तय करेगी कि क्या 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स का जलवा भारत में देखने को मिलेगा।

Could ahmedabad host 2030 commonwealth games india gets approval to bid

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 15, 2025 | 09:42 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Commonwealth Games
  • Sports
  • Sports News

सम्बंधित ख़बरें

1

IND vs SA: बॉश ने अटकाई टीम इंडिया की सांसें, कोहली का शतक बर्बादी से बचा; पहला वनडे हुआ रोमांचक

2

च्युइंग चबाना खिलाड़ियों का सिर्फ शौक नहीं, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

3

डोंबिवली में बनेगा अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

4

रांची में विराट कोहली ने ठोका ऐतिहासिक शतक, फैंस के शोर से गूंज उठा स्टेडियम, देखें वीडियो

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.