Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CWG 2026: बिना एक भी मुकाबला खेले लवलीना बोरगोहैन का पदक पक्का, सेमीफाइनल में सीधे मिली एंट्री

Lovlina Borgohain CWG 2026: भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहैन ने बिना मैच खेले 75kg वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर भारत का पहला पदक पक्का कर लिया है। अब स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य पर ध्यान।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 25, 2026 | 09:46 AM

लवलीना बोरगोहैन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

CWG 2026 Lovlina Borgohain Bronze Medal Gauranteed: भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहैन ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपना पहला मुकाबला खेले बिना ही पदक पक्का कर लिया है। महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग में केवल पांच मुक्केबाजो के होने के कारण लवलीना को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली है। कॉमनवेल्थ गेम्स के बॉक्सिंग नियमों के अनुसार, दोनों सेमीफाइनल में हारने वाले खिलाड़ियों को कांस्य पदक मिलता है, इसलिए अंतिम चार में पहुंचते ही उनका पदक सुनिश्चित हो गया।

परिणाम चाहे जो हो लवलीना का पदक तय 

ड्रॉ के अनुसार महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग में केवल एक क्वार्टरफाइनल मुकाबला होगा, जिसमें इंग्लैंड की मैरी केट स्मिथ का सामना नाइजीरिया की पेट्रिशिया मबाता से 28 जुलाई को होगा। वहीं लवलीना, ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-सू ग्रीनट्री और तुवालु की टारोना ताफाकी को सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश मिला है। 31 जुलाई को लवलीना का मुकाबला टारोना ताफाकी से होगा। इस मुकाबले की विजेता फाइनल में पहुंचेगी, लेकिन परिणाम चाहे जो भी हो, लवलीना का पदक अब तय है।

Freed from medal pressure, boxer Lovlina targets Commonwealth gold. She says- “This was shocking news even for me. I never thought I’d get a direct entry into the semifinal because in the last two Commonwealth Games. I didn’t even have a medal and I had to fight four or five… pic.twitter.com/UHoKb0WPMX — News Arena India (@NewsArenaIndia) July 25, 2026

सम्बंधित ख़बरें

ZIM vs IND 2nd T20I: हरारे की बल्लेबाजी पिच पर फिर बरसेंगे रन? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग टीम

CWG 2026: पोलियो से जंग, गरीबी से संघर्ष; भारत के झंडू कुमार ने पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

FIH: पाकिस्तान पर भारत का दबदबा, हॉकी5s एशिया चैंपियनशिप में 7-3 से दर्ज की बड़ी जीत

प्यार पर किया भरोसा, गंवाई 31 करोड़ पाउंड की दौलत; जानिए टेनिस चैंपियन अरांत्सा सांचेज की दर्दनाक कहानी

ये 28 वर्षीय भारतीय मुक्केबाज का कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला पदक होगा। इससे पहले गोल्ड कोस्ट 2018 में वह क्वार्टरफाइनल में इंग्लैंड की सैंडी रयान से हारकर बाहर हो गई थीं, जबकि बर्मिंघम 2022 में भी अपना पहला मुकाबला हार गई थीं। दोनों संस्करणों में उन्होंने 69 किग्रा वर्ग में हिस्सा लिया था।

उपलब्धि है बेहद खास

टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन लवलीना के लिए ये उपलब्धि बेहद खास है। इस पदक के साथ वो अब ओलंपिक, एशियाई खेल और कॉमनवेल्थ गेम्स तीनों प्रमुख मल्टी-स्पोर्ट इवेंट्स में पदक जीतने वाली भारतीय खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगी। एक जीत और भारत के कई मुक्केबाजों का पदक पक्का। भारत के कई अन्य मुक्केबाज भी सीधे क्वार्टरफाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे और केवल एक जीत के साथ पदक सुनिश्चित कर सकते हैं। इनमें शामिल हैं:

  • कपिल पोखरिया (पुरुष 90 किग्रा)
  • नरेंद्र बेरवाल (पुरुष +90 किग्रा)
  • जैसमीन लांबोरिया (महिला 57 किग्रा)
  • प्रिया घनघास (महिला 60 किग्रा)
  • परवीन हुड्डा (महिला 65 किग्रा)
  • अरुंधति चौधरी (महिला 70 किग्रा)

ये भी पढ़ें- ZIM vs IND 2nd T20I: हरारे की बल्लेबाजी पिच पर फिर बरसेंगे रन? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग टीम

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 बॉक्सिंग शेड्यूल

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग प्रतियोगिता 24 जुलाई से 1 अगस्त तक स्कॉटिश इवेंट कैंपस (SEC), हॉल-5 में आयोजित होगी। प्रारंभिक मुकाबले 24 से 29 जुलाई तक खेले जाएंगे, और सभी पदक मुकाबले 31 जुलाई और 1 अगस्त से होंगे। जानिए भारतीय मुक्केबाजों के मुकाबलों का पूरा शेड्यूल-

एशियाई खेल 2026: भारतीय पुरुष बॉक्सिंग मुकाबले

वजन वर्ग चरण भारतीय मुक्केबाज प्रतिद्वंद्वी
55 किग्रा राउंड ऑफ 32 जदुमणि सिंह आरोन कुलेन (स्कॉटलैंड)
60 किग्रा राउंड ऑफ 32 सचिन सिवाच केओमा अल-अहमदिएह (कनाडा)
65 किग्रा राउंड ऑफ 16 आदित्य प्रताप यादव अब्दुलरमन अब्दुलवहाब (नाइजीरिया) / नुहू बाट्टे (युगांडा)
70 किग्रा राउंड ऑफ 16 सुमित कुंडू जॉन मैककॉनेल (उत्तरी आयरलैंड)
80 किग्रा राउंड ऑफ 16 अंकुश हैप्पी न्गविरा (मलावी) / जालान जान (एंटीगुआ और बारबुडा)
90 किग्रा क्वार्टरफाइनल कपिल पोखरिया रॉबर्ट मैकनल्टी (स्कॉटलैंड)
90+ किग्रा क्वार्टरफाइनल नरेंद्र बेरवाल माइकल सेको (समोआ)

एशियाई खेल 2026: भारतीय महिला बॉक्सिंग मुकाबले

वजन वर्ग चरण भारतीय मुक्केबाज प्रतिद्वंद्वी
51 किग्रा राउंड ऑफ 32 साक्षी चौधरी लेथाबो मोडुकानेल (बोत्सवाना)
54 किग्रा राउंड ऑफ 16 प्रीति पवार डेबोरा म्टेंजे (मलावी)
57 किग्रा क्वार्टरफाइनल जैसमीन लांबोरिया एलिस ग्लिन (इंग्लैंड)
60 किग्रा क्वार्टरफाइनल प्रिया घनघास नियाम मिशेल (स्कॉटलैंड)
65 किग्रा क्वार्टरफाइनल परवीन हुड्डा साचा हिकी (इंग्लैंड)
70 किग्रा क्वार्टरफाइनल अरुंधति चौधरी मॉर्गन हेंडरसन (न्यूजीलैंड)
75 किग्रा सेमीफाइनल लवलीना बोरगोहैन टारोना ताफाकी (तुवालु)

Cwg 2026 lovlina borgohain direct semi finals boxing medal assured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 09:46 AM

Topics:  

  • Boxing
  • Commonwealth Games
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.