Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सीएम भगवंत मान ने किया हॉकी प्लेयर्स का सम्मान, पंजाबी खिलाड़ियों को दिया 1-1 करोड़ का इनाम

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पंजाब के हॉकी खिलाड़ियों को रविवार को एक-एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Aug 18, 2024 | 06:32 PM

भारतीय हॉकी टीम और भगवंत मान (सौजन्यः ANI)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन 11 अगस्त को हो गया है। इस बार ओलंपिक में भारत के झोली में 6 पदक आए हैं। पेरिस में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाया और कांस्य पदक अपने नाम किया। जिसके बाद टीम की वतन वापसी भी शानदार हुई। ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के हॉकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।

मान ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है क्योंकि राज्य और देश के लिए गौरव बढ़ाने वाले इन सभी माटी के लाल को सम्मानित किया जा रहा है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस में कांस्य पदक के मुकाबले में स्पेन को 2-1 से हराया था। टीम ने इससे पहले तोक्यो ओलंपिक 2020 में भी कांस्य पदक जीता था।

सीएम भगवंत मान ने किया हॉकी प्लेयर्स का सम्मान

ਪੈਰਿਸ ਓਲੰਪਿਕ ਖੇਡਾਂ ‘ਚ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਨਾਮ ਰੌਸ਼ਨ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਅੱਜ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਇਨਾਮੀ ਰਾਸ਼ੀ ਦੇ ਕੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ…ਖੇਡਾਂ ‘ਚ ਜੇਤੂ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੂੰ 9.35 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਇਨਾਮੀ ਰਾਸ਼ੀ ਦਿੱਤੀ… ਜਿਸ ਦੇ ਤਹਿਤ ਕਾਂਸੀ ਤਮਗ਼ਾ ਜੇਤੂ ਹਾਕੀ ਟੀਮ ਦੇ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੂੰ 1-1 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਜਦਕਿ ਨਿਸ਼ਾਨੇਬਾਜ਼ੀ, ਐਥਲੀਟ ਅਤੇ ਗੋਲਫ… pic.twitter.com/slRcAUraho — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) August 18, 2024

मान ने भारतीय टीम में शामिल पंजाब के आठ हॉकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये से सम्मानित किया। उन्होंने ओलंपिक में भाग लेने वाले राज्य के 11 अन्य खिलाड़ियों को भी 15-15 लाख रुपये से पुरस्कृत किया। मान ने कहा कि उन्होंने भारतीय टीम का हर हॉकी मैच देखा और इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने सभी को गौरवान्वित महसूस कराया है।

सम्बंधित ख़बरें

अकाल तख्त में नंगे पैर पेश हुए सीएम भगवंत मान, बोले- ‘सिख धर्मगुरुओं का हर फैसला मंजूर’

आतिशी वीडियो विवाद: सीएम भगवंत मान ने भाजपा को घेरा; बोले- फर्जी वीडियो से पंजाब को दहलाने की साजिश

पंजाब सरकार में बड़ा फेरबदल: रातों-रात छिने मंत्रियों के पावरफुल विभाग, किसे मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब सरकार पर कृषि मंत्री शिवराज का वार! 13 हजार पंचायतों में गबन और घोटाले का चिट्ठा खोला

उन्होंने कहा कि पदक जीतना हर देशवासी के लिए एक सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने जिम्मेदारी के साथ टीम का नेतृत्व करने के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह की सराहना की। मान ने कहा कि भारतीय हॉकी अपने पुराने गौरव को हासिल करते हुए पुनरुद्धार की राह पर है। उन्होंने नवंबर में पंजाब के मोहाली में चार देशों का हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने का विचार रखा और कहा कि वह इस संबंध में भारतीय हॉकी अधिकारियों से बात करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए पूरे मन से काम कर रही है और इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ ‘खेड़ा वतन पंजाब दियां’ का तीसरा सत्र 28 अगस्त से शुरू होगा, जो राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए उत्प्रेरक का काम करेगा।

यह भी पढ़ें- बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: यशस्वी के यश से भयभीत हो रहे नाथन लियोन, इंग्लिश स्पिनर से लिए टिप्स

मान ने कहा कि राज्य सरकार माहिलपुर क्षेत्र में फुटबॉल, संगरूर में मुक्केबाजी, जालंधर में हॉकी, लुधियाना में एथलेटिक्स और अन्य खेल क्लस्टर विकसित करेगी, जिससे खेलों को बढ़ावा मिल सके। मान ने कहा कि पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और नौकरियां देने के अलावा, राज्य उन्हें पहले से दी गई नौकरियों में पदोन्नति देने की व्यवहार्यता भी तलाशेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ राज्य के अभियान के लिए ब्रांड दूत बनाया जाएगा। हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि यह सम्मान राज्य में खेलों को और बढ़ावा देने में मददगार साबित होगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Cm bhagwant mann honored hockey players who won bronze medal in paris olympics 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 18, 2024 | 06:32 PM

Topics:  

  • Bhagwant Mann
  • Paris Olympics 2024

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.