- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Nathan Lyon Take Advice From Tom Hartley To Tackle Yashasvi Jaiswal Border Gavaskar Trophy 2024
बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: यशस्वी के यश से भयभीत हो रहे नाथन लियोन, इंग्लिश स्पिनर से लिए टिप्स
- Written By: मृणाल पाठक
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पांच टेस्ट मैचों की बोर्डर-गावस्कर सीरीज शुरू हो रही है। दिग्गज ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने भारत के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल से निपटने के लिए इंग्लैंड के स्पिनर टॉम हार्टले से सलाह ली है।

नाथन लियोन और यशस्वी जायसवाल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
सिडनी: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है। जिसका आगाज 22 नवंबर से होने वाला है। इस सीरीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। भारत लगातार दो सीरीज जीत चुका है। ऐसे में इस बार टीम इंडिया की नजरें हैट्रिक लगाने पर होगी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया भी इस बार अपना दम दिखाने की कोशिश में रहेगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने भारत के उभरते हुए स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल से निपटने के लिए इंग्लैंड के स्पिनर टॉम हार्टले से सलाह ली है।
पिछले साल वेस्टइंडीज में पदार्पण पर शतक बनाने वाले जायसवाल ने इस साल की शुरुआत में घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला में 712 रन बनाए थे लेकिन ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर मिलने वाली गति और उछाल मुंबई के इस बल्लेबाज के लिए अलग चुनौती पेश करेगी।
‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ ने लियोन के हवाले से कहा, ‘‘मेरा अभी तक उनसे (जायसवाल) सामना नहीं हुआ है लेकिन यह हम सभी गेंदबाजों के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।” उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से वह (जायसवाल) इंग्लैंड के खिलाफ खेला, मैंने उसे काफी करीब से देखा और मुझे लगा कि यह शानदार था।”
सम्बंधित ख़बरें
Vaibhav Sooryavanshi Brother Century: भाई आशीर्वाद ने जड़ा शानदार शतक, वैभव सूर्यवंशी ने खास अंदाज में दी बधाई
सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एक महीने के अंदर दो और कारनामों पर होगी नजर!
SAFF Women’s Championship: सांफिदा का एकमात्र गोल, भूटान को हराकर फाइनल में भारतीय टीम
National Doubles Squash Championship: वेलवन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा का दोहरा खिताब
यह भी पढ़ें- अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल जारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत शुरू करेगा अभियान
लियोन ने कहा, ‘‘मैंने टॉम हार्टले (इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्पिनर) के साथ अलग-अलग गेंदबाजों के खिलाफ उसके खेलने के तरीकों के बारे में काफी अच्छी बातचीत की जो मुझे काफी दिलचस्प लगी।” लियोन लंकाशर की ओर से इंग्लिश काउंटी में खेले और उन्हें हार्टले के साथ बातचीत करने का मौका मिला जिन्होंने भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैच में 20 विकेट लिए थे और वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें जायसवाल के खिलाफ खेलने का अनुभव है।
ऑस्ट्रेलिया ने 2014-15 में बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2-0 से जीतने के बाद से भारत के खिलाफ अगली चार श्रृंखलाएं गंवाई हैं। इनमें से दो श्रृंखलाएं विराट कोहली (2016-17, 2018-19) की अगुआई में जबकि एक-एक अजिंक्य रहाणे (2021) और रोहित शर्मा (2023) की अगुआई में खेली गई। लियोन के अलावा 2014-15 श्रृंखला में खेलने वाले जोश हेजलवुड अब भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने स्वीकार किया कि भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के हालिया परिणाम उनके रिकॉर्ड में एक बड़ी कमी दर्शाते हैं।
लियोन ने कहा, ‘‘यह दस साल का अधूरा काम है, यह काफी लंबा समय रहा है और मुझे पता है कि हम चीजों को बदलने के लिए बेहद भूखे हैं, खासकर यहां घरेलू मैदान पर।” उन्होंने कहा, ‘‘मुझे गलत मत समझिए, भारत एक सुपरस्टार टीम है और उनका सामना करना बेहद चुनौतीपूर्ण है, लेकिन मैं चीजों को बदलने के लिए बेहद भूखा हूं और यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि हम उस ट्रॉफी को वापस लाएं।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Nathan lyon take advice from tom hartley to tackle yashasvi jaiswal border gavaskar trophy 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Anil Kapoor Reality Show: जुगाड़ बनाम जीनियस! अनिल कपूर लेकर आ रहे हैं नया रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
Jun 13, 2026 | 05:26 PMवड़ा पाव के साथ पोज देना पड़ा भारी, Cocktail 2 के स्टार्स शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना हुए ट्रोल
Jun 13, 2026 | 05:25 PMजोगीसाखरा गोटुल अध्ययन केंद्र के विकास के लिए निधि की मांग, विधायक अभिजीत वंजारी को सौंपा ज्ञापन
Jun 13, 2026 | 05:24 PMऑपरेशन टाइगर को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रताप जाधव को बड़ा दावा! बताया कब होगा पूरा, उद्धव गुट में मचा हड़कंप
Jun 13, 2026 | 05:23 PMदेश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, सिराज-उल-उलूम फाउंडेशन के बैंक खाते और संपत्तियां फ्रीज
Jun 13, 2026 | 05:22 PMउज्जैन: शिप्रा नदी में डूबने से 2 लोगों की मौत, भांजे को बचाने नदी में कूदे मामा की भी गई जान
Jun 13, 2026 | 05:21 PMबागी सांसदों को BJP कभी स्वीकार नहीं करेगी, कल्याण बनर्जी के बदले तेवर, अभिषेक पर पिघला दिल
Jun 13, 2026 | 05:17 PMवीडियो गैलरी

Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM














