Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कभी पेट भरने के लिए उठाया करते थे कचरा, शादी से पहले ही बन चुके थे पिता, आईपीएल में दर्ज है ये शानदार रिकॉर्ड

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Sep 21, 2021 | 06:15 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज (West Indies) के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle Birthday) का आज यानी 21 सितंबर (21 September) को जन्मदिन है। उनका जन्म साल 1979 को जमैका (Jamaica) में हुआ था। आज वह अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। गेल एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं। आईपीएल (IPL) में भी उनका परफॉर्मेंस काफी अच्छा है। मैदान पर बड़े-बड़े छक्कों और तूफानी पारियों के लिए गेल काफी मशहूर हैं। 

कचरे उठाने को मजबूर थे क्रिस गेल 

आज क्रिस गेल भले ही बड़े आलिशान घर, बड़ी गाड़ियों में घूमते हैं, लेकिन कभी ऐसा समय भी था जब वह पेट पलने के लिए कचरे उठाया करते थे। गेल का बचपन काफी गरीबी में गुजरा है। क्रिस गेल का पूरा परिवार एक कच्ची झोपड़ी में रहता था। घर का खर्च चलाने के लिए उनकी मां मूंगफली बेचा करती थीं। गेल के मां-बाप के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह उन्हें पढ़ा सके, इसलिए गेल 10वीं क्लास के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। गेल कभी-कभार पेट भरने के लिए चोरी भी किया करते थे।

दादा ने सिखाया क्रिकेट 

दुनियाभर में यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल को क्रिकेट उनके दादा ने सिखाया था। उनके दादा क्लब लेवल के क्रिकेटर रहे थे, जिनसे गेल ने क्रिकेट खेलना सीखा। गेल ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत जमैका के प्रसिद्ध ल्युकस क्रिकेट क्लब से की थी।    

सम्बंधित ख़बरें

वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘करो या मरो’ मैच खेलेंगे रिंकू सिंह! BCCI ने दिया अपडेट, टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे?

रवि शास्त्री को दिया जाएगा बड़ा सम्मान, वानखेड़े स्टेडियम में होगा उनके नाम का स्टैंड, MCA ने किया ऐलान

IPL 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया बड़ा बदलाव, LOGO के बाद नई जर्सी की लॉन्च

सौरव गांगुली ने आकिब नबी के लिए कर दी BCCI से खास मांग, क्या अब मिलेगा भारतीय टीम में मौका?

शादी से पहले बन चुके थे पिता 

क्रिस गेल शादी से पहले ही पिता बन चुके थे। वो अपनी गर्लफ्रेंड नताशा के साथ लिव-इन में रहते थे। गेल की पत्नी नताशा ने शादी करने से पहले एक बच्ची को जन्म दिया था, जिसका नाम गेल ने बल्श रखा है। जिसके बाद गेल और नताशा ने शादी कर ली थी। 

आईपीएल में दर्ज है शानदार रिकॉर्ड 

क्रिस गेल का आईपीएल में काफी अच्छा रिकॉर्ड रहा है। वह किसी भी तरह के गेंदबाज को परेशान करने में कामयाब रहे हैं। अक्सर देखा जाता है कि गेल क्रीज पर खड़े रहकर ही लंबे शॉट्स मरने में माहिर हैं। आईपीएल में उनके नाम कई रिकॉर्ड भी है। आरसीबी के लिए तीसरे सीजन में खेलते हुए क्रिस गेल ने पुणे वॉरियर्स के गेंदबाजों की खूब धुनाई की थी। उस मैच वह गेल 175 रन बनाकर नाबाद रहे। गेल ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक जमा दिया था और 66 गेंदों में 175 रन बनाकर नाबाद रहे। जो आज भी आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर और टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड दर्ज है। 

Chris gayle birthday special know some interesting fact about his life

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 21, 2021 | 06:15 AM

Topics:  

  • Chris Gayle
  • Cricket
  • Sports

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.