Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CSK vs LSG: उर्विल पटेल के तूफान में उड़ी लखनऊ, चेपॉक में चेन्नई ने LSG को 5 विकेट से दी शिकस्त

CSK vs LSG: इस मुकाबले में बल्लेबाजों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 5 विकेट के अंतर से हराया। सीएसके की इस जीत में युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 10, 2026 | 08:30 PM

चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IPL 2026 CSK vs LSG Match Highlight: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच इस सीजन का 53वां मुकाबला खेला गया। चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में सीएसके ने लखनऊ को 5 विकेट के अंतर से हराया। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जाएंट्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। बल्लेबाजी करते हुए लखनई ने चेन्नई के सामने जीत के लिए 204 रन का टारगेट दिया। उर्विल पटेल की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत CSK ने इस स्कोर को 19.2 ओवर में 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

𝗦𝗺𝗮𝗰𝗸𝗲𝗱, victory 𝘀𝗲𝗮𝗹𝗲𝗱, home crowd 𝗲𝗰𝘀𝘁𝗮𝘁𝗶𝗰💪👌 🎥 Shivam Dube takes @ChennaiIPL through in a thrilling contest as they move to No. 5️⃣ on the points table 💛 Updates ▶️ https://t.co/MoXhlWHk4O#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvLSG pic.twitter.com/48A42XMVzf — IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2026

उर्विल पटेल ने खेली ऐतिहासिक पारी

चेन्नई के लिए बल्लेबाजी करते हुए इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 13 गेंद में अर्धशतक जड़ आईपीएल इतिहास में यशस्वी जायसवाल के साथ सबसे तेज 50 रन लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनकी इस पारी से चेन्नई सुपर किंग्स को 200+ चेज करने में बहुत सहायता मिली। उर्विल पटेल ने 23 गेंदों में 65 रन की विस्फोटक पारी खेली। 282 के स्ट्राइक रेट के खेली गई उर्विल की इस पारी में 8 छक्के और 2 चौके शामिल रहे।

सम्बंधित ख़बरें

13 गेंद-50 रन, उर्विल पटेल ने मचाया तूफान, यशस्वी जायसवाल के सबसे तेज IPL अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी की

CSK vs LSG: जोश इंग्लिश की तूफानी पारी, लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सीएसके के सामने रखा 204 रनों का टारगेट

IPL 2026 में जोश इंग्लिश ने तोड़ा अपनी ही टीम का रिकॉर्ड, LSG के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

T20 World Cup के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, 14 जून को खेलेगी अपना पहला मैच, ये रहा 15 सदस्यीय स्क्वॉड

You say 𝗨𝗻𝗯𝗲𝗹𝗶𝗲𝘃𝗮𝗯𝗹𝗲, we hear 𝗨𝗿𝘃𝗶𝗹 🫡💛 WATCH his INCREDIBLE KNOCK ▶️ https://t.co/sE22NCBVHw#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvLSG | @ChennaiIPL pic.twitter.com/IGxPwPXyqb — IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2026


उर्विल के अलावा शुरुआत में संजू सैमसन ने 14 गेंदों पर 28 रन बनाए। वहीं, कप्तान ऋतुराज गायवाड़ ने 28 गेंदों में 42 रन की पारी खेली। इसके अलावा कार्तिक शर्मा 20 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 10 रन बनाए। वहीं, शिवम दुबे 15 तो प्रशांत वीर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। एलएसजी के लिए दिग्वेश सिंह राठी और शाहबाज अहमद को 2-2 विकेट मिले। वहीं, 1 विकेट आवेश खान को मिला।

LSG के लिए जोश इंग्लिश ने दिखाया दम

एलएसजी की ओर से सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिश ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 85 रन ठोक दिए। उनकी आक्रामक पारी की बदौलत टीम निर्धारित 20 ओवर में 203 रन तक पहुंचने में सफल रही। इंग्लिश के आउट होते ही लखनऊ की पारी थोड़ी लड़खड़ा गई। टीम ने 147 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने 6 विकेट गंवा दिए। अक्षत रघुवंशी ने 18 रन का योगदान दिया, जबकि बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

ये भी पढ़ें: 13 गेंद-50 रन, उर्विल पटेल ने मचाया तूफान, यशस्वी जायसवाल के सबसे तेज IPL अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी की

इसके बाद शाहबाज अहमद और हिम्मत सिंह ने सातवें विकेट के लिए 32 गेंदों में 50 रन की अहम साझेदारी कर टीम को 200 के पार पहुंचाया। हिम्मत सिंह ने 12 गेंदों में 17 रन बनाए, जबकि शाहबाज ने अंत तक टिककर टीम को मजबूत स्कोर दिलाने में अहम भूमिका निभाई। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से जेमी ओवरटन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट झटके। अंशुल कंबोज को 2 विकेट मिले, जबकि नूर अहमद ने 1 बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।

Chennai super kings defeated lucknow super giants by 5 wickets urvil patel scores 50 off 13 balls ipl 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2026 | 07:45 PM

Topics:  

  • Chennai Super Kings
  • Cricket News
  • IPL 2026
  • Lucknow Super Giants
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.