Pro Kabaddi League-12 से पहले बदला टूर्नामेंट का फॉर्मेट, 29 अगस्त से होगा इस सीजन का आगाज

PKL-12: प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन का आगाज 29 अगस्त से होगा। इस सीजन के शुरू होने से पहले फॉर्मेट में बड़ा बदलाव किया गया है। जिसके बाद अब मुकाबला और भी मजेदार हो जाएगा।
प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 से पहले बदला टूर्नामेंट का फॉर्मेट, 29 अगस्त से होगा आगाज
प्रो कबड्डी लीग (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pro Kabaddi League-12: प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन की शुरुआत 29 अगस्त शुक्रवार से होने जा रही है। इस सीजन के शुरू होने से पहले इसके फॉर्मेट में बदलाव की गई है। इस बदलाव के साथ कबड्डी में खेल प्रेमियों को और ज्यादा रोमांच देखने को मिलेगा। लीग का उद्देश्य खेल को और प्रतिस्पर्धा बनाकर अधिक मजेदार बनाना है।

प्रो कबड्डी लीग सीजन -12 का आयोजन चार शहरों में किया जाएगा। मुकाबले का आयोजन विशाखापत्तनम, जयपुर, चेन्नई और दिल्ली में किया जाएगा। इस सीजन में सभी टीमों को 12 मैच खेलने हैं। नए प्रारूप से लीग चरण के दौरान टीमों को अधिक चुनौतीपूर्ण मुकाबले खेलने होंगे, जिससे प्रतिस्पर्धा का स्तर बढ़ेगा और दर्शकों को हर मैच में उत्साह और रोमांच मिलेगा।

गोल्डन रेड सभी मैचों में होगा लागू

पीकेएल की विज्ञप्ति के अनुसार 12वें सत्र में एक ‘टाई-ब्रेकर नियम' प्रणाली शुरू की जाएगी। जिसमें सभी लीग चरण मैचों में ‘गोल्डन रेड' प्रारूप शामिल करने का फैसला किया है, जो अब तक सिर्फ प्लेऑफ मुकाबलों तक सीमित था। गोल्डन रेड को शामिल करने के मुकाबला और दिलचस्प हो जाएगा। गोल्डर रेड के आने से अब सभी मैचों का रिजल्ट संभव होगा।

पीकेएल ने आगामी सत्र के लिए अपनी अंक प्रणाली को सरल बनाने का भी फैसला लिया है। अब टीमों को जीत के लिए दो अंक मिलेंगे और हार के लिए कोई अंक नहीं मिलेगा। इस संशोधन से अंक तालिका अधिक स्पष्ट और प्रशंसकों के लिए समझने में आसान होगी।

इस सीजन से ‘प्ले-इन’ राउंड की होगी शुरुआत

सीजन 12 में पीकेएल ने ‘प्ले-इन’ राउंड की शुरुआत की है, जिससे अधिक टीमों को प्लेऑफ में जगह बनाने का अवसर मिलेगा। अब लीग चरण की शीर्ष 8 टीमें प्लेऑफ की दौड़ में होंगी। लीग चरण की टॉप-2 टीम डायरेक्ट क्वालीफायर में भिड़ेंगी। इस टीम का विजेता सीधे फाइनल में पहुंच जाएगा। वहीं इस मुकाबले में हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा।

क्वालीफायर दो में हारने वाली टीम को मौका मिलेगा। प्लेऑफ में अब 3 एलिमिनेटर और 2 क्वालीफायर मुकाबले होंगे, जिससे फाइनल की ओर बढ़ना और भी रोमांचक हो जाएगा।

पीकेएल विजेताओं और उपविजेताओं की पूरी सूची

सीज़न विजेता टीम कप्तान परिणाम उपविजेता टीम कप्तान
1 जयपुर पिंक पैंथर्स नवनीत गौतम 35–24 यू मुम्बा अन्नूप कुमार
2 यू मुम्बा अन्नूप कुमार 36–30 बेंगलुरु बुल्स मंजीत छिल्लर
3 पटना पाइरेट्स मनप्रीत सिंह 31–28 यू मुम्बा अन्नूप कुमार
4 पटना पाइरेट्स धर्मराज चेरलाथन 37–29 जयपुर पिंक पैंथर्स जसवीर सिंह
5 पटना पाइरेट्स प्रदीप नरवाल 55–38 गुजरात फॉर्च्यून जाएंट्स फजल अत्राचली
6 बेंगलुरु बुल्स रोहित कुमार 38–33 गुजरात फॉर्च्यून जाएंट्स सुनील कुमार
7 बंगाल वॉरियर्स मनींदर सिंह 39–34 दबंग दिल्ली जोगिंदर नरवाल
8 दबंग दिल्ली जोगिंदर नरवाल 37–36 पटना पाइरेट्स प्रशांत कुमार राय
9 जयपुर पिंक पैंथर्स सुनील कुमार 33–29 पुनेरी पलटन फज़ल अत्राचली
10 पुनेरी पलटन असलम इनामदार 28–25 हरियाणा स्टीलर्स जयदीप दहिया
11 हरियाणा स्टीलर्स जयदीप दहिया 32–23 पटना पाइरेट्स अंकित जगलान
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com