Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सेंट्रल जोन ने 10 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब, साउथ जोन को 6 विकेट से हराकर बना चैंपियन

Central Zone vs South Zone Final: सेंट्रल जोन ने दलीप ट्रॉफी 2025 का खिताब 10 साल बाद जीता। कप्तान रजत पाटीदार और यश राठौड़ के शानदार प्रदर्शन से साउथ जोन को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Sep 15, 2025 | 05:41 PM

जीत के बाद ट्रॉफी के साथ सेंट्रल जोन की टीम

Follow Us
Close
Follow Us:

Central Zone vs South Zone, Duleep Trophy Final: बीसीसीआई द्वारा आयोजित दलीप ट्रॉफी 2025 का खिताब सेंट्रल जोन ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन ने साउथ जोन को 6 विकेट से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताब दिलाने वाले कप्तान रजत पाटीदार ने दलीप ट्रॉफी में भी शानदार कप्तानी करते हुए सेंट्रल जोन को चैंपियन बनाया। इस जीत के साथ सेंट्रल जोन ने पूरे 10 साल बाद दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।

दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खेला गया। साउथ जोन ने पहली पारी में मात्रा 149 रनों पर ढेर हो गई। उसके बाद सेंट्रल जोन ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करती 511 रनों का स्कोर खड़ा किया। पहली पारी के आधार पर सेंट्रल जोन ने 362 रनों की बढ़त बनाई। हालांकि, दूसरी पारी में साउथ जोन के बल्लेबाजों ने वापसी करते हुए 426 रन बनाए। दूसरी पारी साउथ जोन ने पारी की हार तो टालते हुए सेंट्रल जोन को 65 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे सेंट्रल जोन ने 4 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया।

पहली पारी का हाल

सेंट्रल जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ये फैसला सेंट्रल जोन के गेंदबाजों ने सही साबित किया। साउथ जोन को 149 रनों पर ढेर कर दिया। साउथ जोन के लिए तन्मय अग्रवाल ने 31, सलमान निजार ने 24, अंकित शर्मा ने 20, रिकी भी ने 15 रन बनाए। सेंट्रल जोन के लिए सारांश जैन ने 5 विकेट चटकाए। वही सारांश के अलावा कुमार कार्तिकेय ने 4 विकेट लेकर साउथ जोन के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी।

सम्बंधित ख़बरें

वानखेड़े में टीम इंडिया का विजयी आगाज, T20 World Cup 2026 में जीत के साथ की शुरुआत, USA को 29 रन से दी मात

‘हमें मालूम था कि वह बवंडर बन कर आएगा, लेकिन…’, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पर गदगद हुए दादा

T20 World Cup 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा एक और झटका, शुरुआती मुकाबले से बाहर हो सकते हैं ये खिलाड़ी

T20 World Cup 2026: शिमरोन हेटमायर की तूफानी पारी, वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य

वही पहली पारी सेंट्रल जोन ने 511 रन बनाए। जिसमें कप्तान रजत पाटीदार ने 101 रन बनाए। वही उनके अलावा यश राठौड़ ने 194 रनों की पारी खेली। यश दोहरे शतक से मात्रा 6 रनों से चूक गए। इन दोनों के अलावा सारांश जैन ने 69 रन, दीपक चाहर ने 37, दानिश मालेवार ने 53 और अक्षय वाडकर ने 22 रनों की पारी खेली। साउथ जोन के लिए अंकित शर्मा ने 4, गुरजपनीत सिंह ने 4 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी का हाल

दूसरी पारी में साउथ जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 426 रन बनाए। साउथ जोन के लिए दूसरी पारी में अंकित शर्मा ने 99, आंद्रे सिद्धार्थ ने नाबाद 84 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा स्मरण रविचंद्रन ने 67, रिकी भुई ने 45, मोहित काले ने 38, तन्मय अग्रवाल ने 26 और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 27 रन बनाए। सेंट्रल जोन के लिए कुमार कार्तिकेय ने 4 विकेट चटकाए। उसके अलावा सारांश जैन ने 3, दीपक चाहर ने 1 और कुलदीप सेन ने 1 विकेट चटकाए।

ये भी पढ़ें: ये टीम नहीं पोपट है… सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान को इतिहास याद दिलाकर खोल दी सारी पोल

केवल 5 रन पर पवेलियन लौटे दानिश मालेवार

65 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल जोन की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। दानिश मालेवार 5 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद शुभम शर्मा भी 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उसके बाद सारांश जैन को ऊपर भेजा गया लेकिन वो भी 4 रन बनाकर चलते बने। रजत पाटीदार के रूप में सेंट्रल जोन को चौथा झटका लगा। रजत पाटीदार 13 रन बनाकर आउट हो गए। अक्षय वाडकर 19 रन बनाकर नाबाद रहे। वही यश राठौड़ ने नाबाद 11 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। साउथ जोन के लिए अंकित शर्मा ने 2 और गुरजपनीत सिंह को 2 विकेट मिला।

Central zone won the duleep trophy 2025 title know match report card

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 15, 2025 | 11:54 AM

Topics:  

  • Cricket
  • Cricket News
  • Duleep Trophy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.