-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Australia Suffers Setback Before Odi Series Against South Africa Three Players Out
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले तीन स्टार खिलाड़ी बाहर
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
AUS vs SA: तेज गेंदबाज मिचेल ओवेन, लांस मॉरिस और हरफनमौला खिलाड़ी मैट शॉर्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। ओवेन को कगिसो रबाडा की गेंद हेलमेट पर लग गई थी। जांच के बाद उनकी इंजरी गंभीर बताई गई है।

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया (फोटो- सोशल मीडिया)
Australia vs South Africa: साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगते हुए दिखाई दे रहा है। दरअसल, तेज गेंदबाज मिचेल ओवेन, लांस मॉरिस और हरफनमौला खिलाड़ी मैट शॉर्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
ओवेन को कगिसो रबाडा की गेंद हेलमेट पर लग गई थी। जांच के बाद उनकी इंजरी गंभीर बताई गई है। इसके चलते उन्हें करीब 12 दिन क्रिकेट से दूर रहना होगा। ऐसे में वे वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे। बाहर होने की वजह से वे ओवन वनडे क्रिकेट में डेब्यू का मौका चूक गए। ओवन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सात टी20 मैचों में 135 रन लेने के साथ ही 2 विकेट लिए हैं।
लांस मॉरिस के पीठ में थी दर्द की शिकायत
तेज गेंदबाज लांस मॉरिस और ऑलराउंडर मैट शॉर्ट भी मंगलवार से शुरू होने वाली एकदिवसीय सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। लांस मॉरिस ने पीठ दर्द की शिकायत की थी। इस वजह से उन्हें वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा है। वह ऑस्ट्रेलिया ए के भारत दौरे से भी बाहर हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इंजरी से नहीं उबर पाए हैं मैथ्यू शॉर्ट
वहीं, मैथ्यू शॉर्ट वेस्टइंडीज दौरे के दौरान हुई इंजरी से अब तक नहीं उबर पाए हैं। इंजरी की वजह से वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैचों से बाहर थे। अब उन्हें तीसरे टी20 और वनडे सीरीज से भी बाहर कर दिया गया है। चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान हुई इंजरी के बाद से शॉर्ट पूरी तरह फिट होने में अब तक सफल नहीं हो सके हैं।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इन तीन इंजर्ड खिलाड़ियों की जगह पर आरोन हार्डी और मैट कुहनेमन को स्क्वाड में शामिल किया है। आरोन हार्डी शॉर्ट के कवर के तौर पर टी20 सीरीज में पहले से ही शामिल हैं। बाएं हाथ के स्पिनर कुहनेमन ने इससे पहले 2022 में चार वनडे मैच खेले थे। वह वनडे सीरीज में एडम जम्पा के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया के स्पिन आक्रमण को मजबूत करेंगे।
ये भी पढ़ें: शाई होप होंगे तोडेंगे लारा और गेल का ये अहम रिकॉर्ड? पाकिस्तान के खिलाफ लगाया था शतक
फ्लू की वजह से विकेटकीपर जोश इंग्लिश भी दूसरे टी20 से बाहर हो गए थे। उनकी जगह एलेक्स कैरी को टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने 2021 के बाद अपना पहला टी20 खेला। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही तीन टी20 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है। तीसरा टी20 शनिवार को खेला जाएगा। वनडे सीरीज के तीन मैच 19 अगस्त, 22 अगस्त और 24 अगस्त को खेले जाएंगे।
ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम की अपडेटेड जानकारी
मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, एरॉन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मैट कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, एडम जम्पा
एजेंसी इनपुट के साथ
Australia suffers setback before odi series against south africa three players out
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














