-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Captain Rohit Sharma Can Hit A Triple Century Of Fours In T20 Cricket Know How Many Boundary Shots Are Needed For This Example
T20 क्रिकेट में चौकों की ट्रिपल सेंचुरी लगा सकते हैं कप्तान Rohit Sharma, जानिए और कितने बाउंड्री शॉट चाहिए इस मिसाल के लिए
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
-विनय कुमार
भारत के दौरे पर आई वेस्ट इंडीज को सीरीज में जबरदस्त मात देने के बाद भारत के दौरे पर आई श्रीलंका की टीम के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज जारी है। जिसमें 3 मैचों T20 सीरीज (SL vs IND T20I Series, 2022) के पहले मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Team India) एंड टीम ने श्रीलंका को धूल चटाई।
इस सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम धर्मशाला (Dharamsala Sri Lanka vs India, 2022) में खेला जाएगा। रोहित शर्मा जरूर हर हाल में इस मैच में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेंगे। वहीं, बतौर बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा के लिए इस मैच में अपने अंतरराष्ट्रीय T20I Cricket चौकों की ट्रिपल सेंचुरी, यानी 300 चौके पूरे करने का सुनहरा अवसर होगा।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं
IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, नई भूमिका में दिखेंगे कप्तान अय्यर
नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के कोच रयान कुक ने अचानक दिया इस्तीफा, यह बड़ी वजह आई सामने
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
‘हिटमैन’ को लगाने होंगे इतने चौके
क्रिकेट की दुनिया के ‘Hitman’ रोहित शर्मा T20I Cricket में बल्लेबाजी के बादशाह हैं। अब उनके नाम एक और नया कीर्तिमान जुड़ सकता है। पास एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। आपको याद दिला दें कि, लखनऊ में खेले गए इस ताजा सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ 44 रनों की पारी के साथ T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptil) को पछाड़ दिया था। और, 44 रन जुड़ने के बाद अब वे कुल अबतक खेले 123 मुकाबलों में 3307 रन बनाकर सबसे आगे हैं।
T20I करियर में अब तक रोहित शर्मा ने कुल 292 चौके ठोके हैं। आज यदि रोहित शर्मा 8 चौके लगाने में सफल रहते हैं, तो अंतरराष्ट्रीय T20 Cricket में 300 चौके लगाने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे आगे आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग (Paul Sterling Ireland) हैं, जिनके नाम 319 चौके हैं।
ताज़ा सीरीज में 1-0 से बढ़त में है टीम इंडिया
टीम इंडिया कई नामचीन और जानदार खिलाड़ियों के इंजर्ड होने के बावजूद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Team India) के स्क्वॉड ने श्रीलंका को सीरीज के पहले मैच में 62 रन से हराया था। इस जीत के साथ भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा और तीसरा मुकाबला शनिवार (26 फरवरी) और रविवार (27 फरवरी) को धर्मशाला में होंगे। T20 सीरीज के बाद दोनों देशों में बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज (SL vs IND Test Series, 2022) खेली जाएगी। पहला टेस्ट मैच मोहाली में 4 मार्च से 8 मैच और दूसरा मुकाबला 12 मार्च से 16 मार्च तक बेंगलुरू में होगा।
Captain rohit sharma can hit a triple century of fours in t20 cricket know how many boundary shots are needed for this example
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सांसद संजय दीना पाटिल ने मांगी माफी, पाला बदलने वाले सवाल पर पत्रकारों को दी थी धमकी, जानें पूरा मामला
Jun 26, 2026 | 11:43 AM‘जल्दी घर क्यों आए…’ पार्टी के बाद छोटी सी बात पर बड़े भाई ने पेट में घोंपा चाकू, अमरावती में मची सनसनी
Jun 26, 2026 | 11:38 AMभिवंडी में अमेजन के गोदाम पर एफडीए का छापा, 1.5 टन एक्सपायर खाद्य पदार्थ जब्त, एफआईआर दर्ज
Jun 26, 2026 | 11:29 AMग्वालियर में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की पत्रकारों से तीखी नोकझोंक, कहा- हमने बहुत पत्रकार देखे हैं
Jun 26, 2026 | 11:24 AMवैभव बहुत टैलेंटेड है लेकिन… सूर्यवंशी के डेब्यू पर गहराया सस्पेंस, मैच से पहले बैटिंग कोच ने दिया बड़ा बयान
Jun 26, 2026 | 11:22 AM‘चांदी की ईंट और 1 करोड़ रुपये कहां गए?’; राम मंदिर चंदा चोरी मामले में संजय राउत का ट्रस्ट से तीखा सवाल
Jun 26, 2026 | 11:18 AMनागपुर के वीआर मॉल स्थित तनिष्क स्टोर से सोने की चूड़ी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
Jun 26, 2026 | 11:11 AMवीडियो गैलरी

भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM














