- Hindi News »
- Sports »
- Captain Cool Mahendra Singh Dhonis Love Was Revealed Told Who Is In Love
Captain Cool महेंद्र सिंह धोनी के प्यार का हुआ खुलासा, बता दिया किससे है बेइंतहा मोहब्बत
- Written By: नवभारत डेस्क

Tweeted by @dhoniraina_team
-विनय कुमार
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास के सबसे सफल पूर्व कप्तान को लेकर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर और ऑल-राउंडर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने एक राज का खुलासा किया है। हरभजन सिंह ने बताया कि MS Dhoni को इस्पोर्ट्स (eSports) से बेहद लगाव है। उन्होंने कहा कि CSK के धाकड़ कप्तान एमएसडी जितना प्यार क्रिकेट से करते हैं, उससे 15 गुना ज्यादा मोहाबत उन्हें इस्पोर्ट्स से है।
हरभजन सिंह ने आगे बताया कि धोनी (MS Dhoni) फीफा और पबजी जैसे गेम खूब खेलते हैं। उनके अलावा और भी कई भारतीय खिलाड़ियों को eSports से बहुत लगाव है। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी पिछले दिनों टेनिस और शूटिंग में भी प्रैक्टिस करते हुए देखे गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
साउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
IND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
IND vs SA 1st Inning Highlight: साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने खड़ा किया 188 रन का लक्ष्य, मिलर ने ठोकी फिफ्टी
अब जिम्बाब्वे की खैर नहीं! वेस्टइंडीज का ये घातक ऑलराउंडर हुआ फिट, वानखेड़े में जलवा दिखाने को तैयार
हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने एक न्यूज़ एजेंसी से कहा, “भारतीय टीम का हर खिलाड़ी eSports खेलता है। मैं भी खेलता हूं। CSK के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) जितना क्रिकेट खेलते हैं, उससे 15 गुना ज्यादा eSports खेलते हैं। मैच खेलने के बाद अगर आप उन्हें होटल के कमरे में देखेंगे, तो वे अपना वक्त eSports खेलकर बिताते हैं। कभी FIFA, कभी PUBG, तो कभी दूसरे गेम्स। हम क्रिकेट टीम बनाते थे, और इन फर्स्ट-पर्सन शूटर गेम ऑनलाइन खेलते थे।”
हरभजन यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा, “हमारे लिए यह नई चीज थी। हम एंटरटेनमेंट के लिए खेलते थे। लेकिन, लोग अब इसमें अपना करियर बना रहे हैं। उनके लिए एक्सपर्ट्स भी हैं। इन गेम्स की खूब चर्चा है। यहां तक कि उन गेम्स की बारीकियों को समझने के लिए कोचिंग भी दी जाती है। सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि कई लोग अब इसमें करियर बना रहे हैं। इसकी लोकप्रियता बहुत बढ़ रही है। यह तो eSports की शुरुआत है। यह बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय होगा।”
अटकलें लगाई जा रही हैं कि, एमएस धोनी IPL 2022 आखिरी बार Chennai Super Kings (CSK) की जर्सी में नज़र आएंगे।
Captain cool mahendra singh dhonis love was revealed told who is in love
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर हुई सुपरहिट, 10 दिन में 100 करोड़ पार, शाहिद कपूर की फिल्म का दिखा जबरदस्त जलवा
Feb 23, 2026 | 04:11 PMजमानत पर छूटा ‘दरिंदा’ और मर गई ‘इंसाफ’ की उम्मीद: लखीमपुर में दलित किशोरी ने क्यों चुना मौत का रास्ता?
Feb 23, 2026 | 04:08 PMहोली से पहले घर से तुरंत निकाल फेंके ये 6 चीजें, वरना रुक सकती है तरक्की
Feb 23, 2026 | 04:06 PMजापान में बुलेट ट्रेन चलाने की ट्रेनिंग ले रहे भारतीय लोको पायलट; 4 मिनट के Video में दिखी गजब की फुर्ती
Feb 23, 2026 | 04:06 PMताडोबा में टाइग्रेस कुवानी के जुड़वा शावकों की मस्ती, वीडियो हुआ वायरल
Feb 23, 2026 | 04:05 PM6 लाख में 7-सीटर का सपना, नई Nissan Gravite दे रही है Ertiga को खुली चुनौती, जानिए किसमें है असली फायदा
Feb 23, 2026 | 04:04 PM‘जल्द करेंगे वापसी…’, साउथ अफ्रीका से हार के बाद BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कही ये बड़ी बात
Feb 23, 2026 | 04:03 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














