-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Brilliant Victory For India In The First Odi Beat West Indies By Six Wickets
पहले एकदिवसीय मैच में भारत की शानदार जीत, वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया
- Written By: रवि शुक्ला

File Photo
अहमदाबाद: वेस्ट इंडीज के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले एक दिवसीय मैच में भारत ने छह विकेट से जीत लिया है। कप्तान रोहित शर्मा की शानदार बैटिंग करते हुए 60 रन बनाएं। वहीं गेंदबाजी के मोर्चे पर युजेंद्र चहल की जबरदस्त बॉलिंग कर चार विकेट लिए। इसी के साथ तीन मैचों वाले इस सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है। बतादें कि, भारत का यह 1000 वां मैच था।
भारतीय टीम की इस साल की यह पहली जीत है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर उसे 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। रोहित ने 51 गेंद की पारी में 10 चौके और एक छक्का जड़ा। उन्हें इशान किशन का अच्छा साथ मिला और दोनों ने पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी।
नये कप्तान रोहित की अगुवाई में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने के बाद युजवेन्द्र चहल और वाशिंगटन सुंदर की फिरकी गेंदबाजी से भारत ने वेस्टइंडीज की टीम को 43.5 ओवर में 176 रन पर समेट दिया। चहल ने 9.5 ओवर में 49 रन देकर चार विकेट लिये जबकि सुंदर ने नौ ओवर में 30 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाये। प्रसिद्ध कृष्णा को दो तो वहीं मोहम्मद सिराज को एक सफलता मिली।
सम्बंधित ख़बरें
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
टीम इंडिया की हार पर BCCI ने नहीं दिखाई सख्ती, गंभीर की रणनीति पर फिर छिड़ी बहस, राजीव शुक्ला बोले- सब ठीक है
वेस्टइंडीज की टीम एक समय 23वें ओवर में 79 रन पर सात विकेट गंवाकर मुश्किल में थी लेकिन पूर्व कप्तान जेसन होल्डर और फैबियन ऐलन ने आठवें विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला। होल्डर ने 71 गेंद की पारी में चार छक्कों की मदद से 57 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने पहले ओवर में ही केमार रोच की गेंद पर चौका लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिये। उन्होंने इसके बाद चौथे ओवर में होल्डर और फिर पांचवें ओवर में रोच के खिलाफ चौका जड़ा। दूसरे छोर पर संभल कर बल्लेबाजी कर रहे छठे ओवर में होल्डर के खिलाफ चौका लगाकर अपना हाथ खोला।
रोहित ने 10वें ओवर में रोच के खिलाफ दो आकर्षक चौके और एक छक्का जड़ा। उन्होंने 12वें ओवर में दो रन लेकर वनडे करियर का अपना 44वां पचासा पूरा किया। अल्जारी जोसेफ ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर रोहित को पगबाधा कर वेस्टइंडीज को पहली सफलता दिलायी। विराट कोहली ने इसके बाद क्रीज पर कदम रखते ही लगातार दो चौके लगाये लेकिन ओवर की पांचवीं गेंद पर एक और बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में रोच को कैच दे बैठे।
एक ही ओवर में दो सफलता से वेस्टइंडीज ने वापसी की लेकिन पंत ने क्रीज पर कदम रखते ही चौका और फिर किशन ने छक्का जड़कर दबाव को कम किया।किशन ने लय हासिल करने के बाद एक और बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अकील हुसैन की गेंद पर फैबियन ऐलन को कैच थमा दिया। उन्होंने 36 गेंद में 28 रन बनाये।
अगले ही ओवर में पंत दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गये। उन्होंने नौ गेंद में 11 रन बनाये। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और पदार्पण कर रहे दीपक हुड्डा ने 62 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। दोनों ने संभल कर बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को ज्यादा मौके दिये बिना आसानी से रन बनाये। सूर्यकुमार ने ऐलन की गेंद पर विजयी चौका जड़ा। उन्होंने 36 गेंद में पांच चौके की मदद से नाबाद 34 रन बनाये तो वहीं हुड्डा ने 32 गेंद में दो चौके की मदद से नाबाद 26 रन बनाये।
इससे पहले वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज शाई होप (आठ रन) ने पारी के तीसरे ओवर में मोहम्मद सिराज के खिलाफ लगातार दो चौके लगातार आक्रामक होने के संकेत दिये लेकिन अगली ही गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गये। पहली सफलता के बाद भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की जिससे वेस्टइंडीज की टीम शुरुआती पावरप्ले में एक विकेट पर 39 रन ही बना सकी।
टीम में वापसी कर रहे वाशिंगटन सुंदर ने 12वें ओवर में वेस्टइंडीज को दोहरा झटका दिया। ओवर की दूसरी गेंद पर ब्रैंडन किंग (13 रन) को सूर्यकुमार की हाथों कैच करने के बाद छठी गेंद पर डेरेन ब्रावो को पगबाधा किया। मैदान अंपायर ने भारतीय खिलाड़ियों की अपील खारिज कर दी थी लेकिन कप्तान रोहित ने डीआरएस का सहारा लिया। टेलीविजन रिप्ले में गेंद विकेट से टकराते दिखी और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। ब्रावो ने 34 गेंद में 18 रन बनाये।
निकोलस पूरन ने क्रीज पर उतरते ही शारदुल ठाकुर और फिर सुंदर के खिलाफ चौके जड़े लेकिन रोहित ने 20वें ओवर में गेंद युजवेन्द्र चहल को थमाई जिन्होंने अपने शुरुआती ओवर में ही लगातार दो गेंदों पर पूरन और कप्तान कीरोन पोलार्ड का चलता कर वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया। चहल ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर पूरन के खिलाफ पगबाधा की अपील की लेकिन मैदानी अंपायर के नकारने के बाद रिव्यू का सहारा लिया गया और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। उन्होंने 25 गेंद में 18 रन बनाये। चहल ने इस तरह एकदिवसीय में अपने 100 विकेट पूरे किये।।
उन्होंने अपने दूसरे ओवर में वेस्टइंडीज को छठा झटका दिया। इस बार शमार ब्रुक्स (10 रन) उनके शिकार बने, जिन्हें विकेट के पीछे पंत ने लपका। यह तीसरी बार हुआ जब मैदानी अंपायर के नकारने के बाद भारत ने रिव्यू का सहारा लिया जो सफल रहा। अगले ही ओवर में पंत ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर हुसैन का शानदार कैच पकड़ा। वह खाता खोलने में नाकाम रहे। हुसैन के आउट होने के बाद वेस्टइंडीज की टीम 23 ओवर में सात विकेट पर 79 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी।
लेकिन इसके बाद पूर्व कप्तान जेसन होल्डर और टीम में वापसी कर रहे ऐलन ने शानदार साझेदारी कर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला। इन दोनों ने दौड़कर रन बनाने के साथ बीच-बीच में गेंद को सीमा रेखा के पार बाहर भेजना जारी रखा। इस दौरान होल्डर ज्यादा आक्रामक दिखे जिन्होंने चहल के खिलाफ तीन छक्के जड़े।
उन्होंने 37वें ओवर में शारदुल के खिलाफ छक्का लगाने के बाद दो रन लेकर एकदिवसीय क्रिकेट में अपने 2000 रन पूरे किये और अगले ओवर में सुंदर के खिलाफ दो रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। सुंदर ने इसी ओवर में ऐलन को अपनी ही गेंद पर कैच लेकर 78 रन की इस साझेदारी को तोड़ा। ऐलन ने 43 गेंद की पारी में दो चौके की मदद से 29 रन बनाये। कृष्णा ने 41वें ओवर में विकेट के पीछे पंत के हाथों कैच कराकर होल्डर की पारी को खत्म किया। चहल ने इसके बाद जोसेफ को आउट अपना चौथा विकेट लिया जिससे वेस्टइंडीज की पारी सिमट गयी।
Brilliant victory for india in the first odi beat west indies by six wickets
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका
Jul 22, 2026 | 04:28 AMAaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
Jul 22, 2026 | 12:15 AMमंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
Jul 21, 2026 | 11:54 PMअमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
Jul 21, 2026 | 11:50 PMBanke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PMराज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
Jul 21, 2026 | 11:29 PMहिरासत से छूटे राहुल-प्रियंका गांधी, छात्र आंदोलन पर सरकार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा; बोले- फिर उठाएंगे मुद्दा
Jul 21, 2026 | 11:22 PMवीडियो गैलरी

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM














