-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Bosnia Herzegovina Beat Qatar 3 1 And Reach Fifa World Cup 2026 Round 32
FIFA World Cup: बोस्निया-हर्जेगोविना ने कटाया नॉकआउट स्टेज का टिकट, कतर को एकतरफा मुकाबले में 3-1 से रौंदा
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
FIFA World Cup Update: बोस्निया-हर्जेगोविना ने कतर को 3-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में जगह बनाई। अन्य नतीजों के सहारे टीम ने नॉकआउट चरण का टिकट हासिल किया।

बोस्निया-हर्जेगोविना (फोटो- सोशल मीडिया)
Bosnia-Herzegovina vs Qatar FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बोस्निया-हर्जेगोविना ने राउंड ऑफ 32 का टिकट हासिल कर लिया है। ग्रुप बी के मुकाबले में बोस्निया-हर्जेगोविना ने कतर को एकतरफा अंदाज में 3-1 से हराया।
हालांकि, कतर के खिलाफ मिली जीत के बावजूद बोस्निया-हर्जेगोविना के नॉकआउट स्टेज में पहुंचने की उम्मीदें अन्य ग्रुप के मुकाबलों के नतीजों पर टिकी हुई थीं। स्कॉटलैंड पर ब्राजील को मिली 3-0 की जीत और मोरक्को के खिलाफ हैती की 2-4 की हार के साथ ही बोस्निया-हर्जेगोविना का राउंड ऑफ 32 में खेलने का सपना साकार हो गया।
शुरुआत से ही कतर पर हावी रही टीम
सिएटल स्टेडियम में हुए मुकाबले में बोस्निया-हर्जेगोविना की टीम शुरुआत से ही कतर पर हावी नजर आई। टीम के लिए मैच का पहला गोल 18 वर्षीय खिलाड़ी केरिम अलाजबेगोविच ने दागा। उन्होंने मैच के 29वें मिनट में बॉक्स के बाहर से बेहतरीन गोल करते हुए बोस्निया-हर्जेगोविना को 1-0 की बढ़त दिलाई। टीम की यह बढ़त सिर्फ 5 मिनट बाद ही दोगुनी हो गई, जब कतर के गोलकीपर सुल्तान अलब्राके एडिन जेको के क्रॉस को क्लियर करने के प्रयास में खुद का ही गोल कर बैठे।
सम्बंधित ख़बरें
ब्राजील FIFA World Cup के नॉकआउट में, विनीसियस के डबल गोल से स्कॉटलैंड ढेर, चोट के बाद लौटे नेमार
FIFA World Cup: स्विट्जरलैंड ने कनाडा को 2-1 से हराया, शीर्ष पर रहते हुए बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह
FIFA World Cup: मोड्रिक के 200वें इंटरनेशनल मैच में क्रोएशिया का दमदार प्रदर्शन, पनामा को 1-0 से हराया
Team India के आयरलैंड दौरे पर चमकेगी इन 3 युवाओं की किस्मत! वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से कटेगा किसका पत्ता
42वें मिनट में कतर की वापसी
हालांकि, मैच के 42वें मिनट में कतर ने मुकाबले में शानदार वापसी की। टीम के अनुभवी खिलाड़ी हसन अलहायदोस ने बेहतरीन गोल करते हुए स्कोर को 2-1 कर दिया। हालांकि, इसके बाद पहले हाफ में कोई और गोल नहीं लगा। दूसरे हाफ में कतर ने आक्रामक खेल दिखाया और स्कोर को बराबर करने की पूरी कोशिश की, लेकिन बोस्निया-हर्जेगोविना के डिफेंस ने दमदार प्रदर्शन करते हुए उन्हें कोई मौका नहीं दिया।
ये भी पढ़ें- FIFA World Cup: स्विट्जरलैंड ने कनाडा को 2-1 से हराया, शीर्ष पर रहते हुए बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह
मैच के 80वें मिनट में सबस्टिट्यूट खिलाड़ी के तौर पर आए एरमिन माहमिक ने डिफ्लेक्टेड शॉट से बोस्निया-हर्जेगोविना के लिए तीसरा गोल दागा और टीम की जीत पर मुहर लगा दी। 3 मुकाबलों में 4 प्वाइंट होने के बावजूद बोस्निया-हर्जेगोविना को किस्मत का अच्छा साथ मिला, जिसके दम पर टीम ने अगले राउंड में जगह बना ली है। ग्रुप बी से बोस्निया-हर्जेगोविना राउंड ऑफ 32 में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी। इससे पहले, स्विट्जरलैंड और कनाडा ने भी नॉकआउट स्टेज का टिकट हासिल किया। (IANS इनपुट)
Bosnia herzegovina beat qatar 3 1 and reach fifa world cup 2026 round 32
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
FIFA World Cup: बोस्निया-हर्जेगोविना ने कटाया नॉकआउट स्टेज का टिकट, कतर को एकतरफा मुकाबले में 3-1 से रौंदा
Jun 25, 2026 | 01:08 PMकुरान के नियमों से चले भारत, NCP विधायक सना मलिक के विधानसभा में दिए बयान पर भारी हंगामा
Jun 25, 2026 | 01:08 PMVenezuela Earthquake: वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही, 1 लाख लोगों की मौत की आशंका
Jun 25, 2026 | 01:08 PMयूपी में BJP की नई टीम का ऐलान… पूजा पाल की खुल गई किस्मत, राजनाथ के बेटे को में मिली बड़ी जिम्मेदारी
Jun 25, 2026 | 01:03 PMराम मंदिर दान विवाद: सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, अब इस दिन फिर होगी याचिका पर सुनवाई
Jun 25, 2026 | 01:01 PMमुंबई में मेयर के सामने मैनहोल में गिरा BMC अधिकारी, घटना के बाद भड़कीं रितु तावड़े, Video वायरल
Jun 25, 2026 | 01:01 PMहाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महागांव की देशी शराब दुकान बंद करने का आदेश रद्द
Jun 25, 2026 | 12:55 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














