महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का CM नीतीश कुमार ने किया उद्धाटन, राजगीर के नव निर्मित हॉकी स्टेडियम में खेला जा रहा है टूर्नामेंट
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में नव निर्मित हॉकी स्टेडियम में महिला एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी-2024 का उद्घाटन किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
नीतीश कुमार के साथ महिला हॉकी टीमों की कप्तान (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में नव निर्मित हॉकी स्टेडियम में महिला एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी-2024 का उद्घाटन किया। हॉकी इंडिया और बिहार सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह टूर्नामेंट 20 नवंबर तक चलेगा।
इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा चीन, थाईलैंड, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और जापान की टीम हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में कुल 20 मैच खेले जाएंगे। उद्घाटन से पहले सोमवार को जापान और कोरिया तथा चीन और थाईलैंड के बीच दो मुकाबले खेले गए।
भारतीय महिला टीम का कार्यक्रम
उद्घाटन के बाद भारत ने अपने अभियान की शुरुआत मलेशिया के खिलाफ की। भारत अपना दूसरा मैच 12 नवंबर को कोरिया के खिलाफ खेलेगा और फिर 14 नवंबर को थाईलैंड से भिड़ेगा। मेजबान टीम का सामना 16 नवंबर को चीन से होगा जबकि टीम पूल चरण का अपना अंतिम मैच जापान के खिलाफ 17 नवंबर को खेलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
पटना हाईकोर्ट को मिलेगी पहली महिला चीफ जस्टिस, जानें कौन हैं सिक्किम की बेटी मीनाक्षी मदन राय
बिहार की ‘मुखिया दीदी’ का तेजस्वी से मोहभंग, रितु जायसवाल अब थामेंगीं बीजेपी का दामन, बदलेगा सियासी समीकरण!
जीतन राम मांझी पर लाइव कार्यक्रम में हमला, बाल-बाल बची जान; सुरक्षाकर्मियों ने दो हमलावरों को पकड़ा
यह भी पढ़ें : भारतीय महिला टीम की एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को हराकर जीत के साथ किया आगाज
आज के मुकाबले में भारतीय टीम ने मलेशिया को 4-0 से हराया। इस दौरान भारतीय टीम की डिफेंस ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया कि मलेशिया को एक भी गोल नहीं करने दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम के हौसले बुलंद हो गई है। अब भारत को अगला मुकाबला दक्षिण कोरिया से खेलना है। अन्य मैचों में जापान ने कोरिया को 2-2 से ड्रॉ खेला। वहीं ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन ने थाईलैंड को 15-0 से हराकर बड़ी जीत हासिल की।
भारत बनाम मलेशिया मैच टाइम लाइन
8वां मिनट: भारत बनाम मलेशिया: 1-0 (संगीता कुमारी ने गोल करके 1-0 से बढ़त दिलाई)
हॉफटाइम: भारत बनाम मलेशिया: 1-0
42वां मिनट: भारत बनाम मलेशिया: 2-0 (प्रीति दुबे ने गोल के गोल करके 2-0 से बढ़त दिलाई)
43वां मिनट: भारत बनाम मलेशिया: 3-0 (उदिता ने गोल करके 3-0 से बढ़त दिलाई)
55वां मिनट: भारत बनाम मलेशिया: 4-0 (संगीता कुमारी ने गोल करके भारत को 4-0 से जीत दिला दी)
यह भी पढ़ें : गौतम गंभीर को इन चीजों से रहना होगा सख्त दूर, संजय मांजरेकर ने मुख्य कोच को लेकर ऐसा क्यों बोला…
यह भी पढ़ें : PKL 11 Points Table: हरियाणा स्टीलर्स ने लगाई छलांग, यू मुंबा ने भी दर्ज की जीत, देखें अंक तालिका में हुई उठा-पटक
