PKL 11 Points Table: हरियाणा स्टीलर्स ने लगाई छलांग, यू मुंबा ने भी दर्ज की जीत, देखें अंक तालिका में हुई उठा-पटक

प्रो कबड्डी लीग का आगाज 18 अक्टूबर को हुआ था। इस सीजन अब तक 46 मैच खेले जा चुके हैं। आज के मुकाबले में हरियाण स्टील्स ने गुजरात जायंट्स को 16 अंकों से हराया।
हरियाणा स्टीलर्स ने लगाई छलांग
प्रो कबड्डी लीग (फोटो- प्रो कबड्डी लीग)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क : प्रो कबड्डी लीग का आगाज 18 अक्टूबर को हुआ था। इस सीजन अब तक 46 मैच खेले जा चुके हैं। आज के मुकाबले में हरियाण स्टील्स ने गुजरात जायंट्स को 16 अंकों से हराया। वहीं रोमांचक मुकाबले में यू मुंबा ने यूपी योद्धा को 2 पॉइंट्स से हराया। गुजरात इसके साथ ही अंक तालिका में सबसे ज्यादा नीचे है।

हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स को हराया

हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स को 16 पॉइंट्स से हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ हरियाणा ने अंक तालिका में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। हरियाणा के लिए सभी का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। राहुल सेठपाल ने 8, विनय ने 7, मोहम्मद रेजा ने 7 और शिवम पाटारे ने 5 पॉइंट्स प्राप्त किए। वहीं गुजरात जायंट्स के लिए राकेश ने 7, जितेंद्र यादव ने 6 पॉइंट्स बनाए। गुजरात की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है।

यू मुंबा ने यूपी योद्धा को हराया

अजित चौहान और रोहित राघव के चमकदार प्रदर्शन से यू मुम्बा ने नोएडा चरण में हुए रोमाचंक मैच में यूपी योद्धाज को 35-33 से शिकस्त दी। अजीत चौहान और रोहित राघव ने आठ आठ अंक बनाये जिससे भरत हुड्डा का सुपर 10 का साहसिक प्रयास भी नाकाम हो गया। यू मुम्बा ने धीमी शुरूआत की लेकिन पहले हाफ में अच्छी वापसी की और पहले हाफ में 17-16 से एक अंक की बढ़त कायम रखी। हालांकि दूसरे हाफ में यूपी योद्धाज ने वापसी करने की कोशिश की। पर अंत में पीकेएल के दूसरे चरण की चैम्पियन यू मुम्बा विजयी रही।

प्रो कबड्डी लीग सीजन-11 का पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम नाम मैच (ख) मैच (जीते) मैच (हारे) मैच (ड्रा) पॉइंट्स हाल के परिणाम
1 पुनेरी पलटन 8 5 2 1 59 L, W, W, T, W
2 यू मुंबा 8 5 2 1 29 W, W, W, L, W
3 हरियाणा स्टीलर्स 7 5 2 0 38 W, W, L, W, W
4 तेलुगु टाइटन्स 8 5 3 0 -34 W, W, W, W, L
5 दबंग दिल्ली K.C. 9 4 5 0 -5 W, W, L, L, L
6 बंगाल वॉरियर्स 7 3 2 2 8 W, L, W, T, T
7 पटना पाइरेट्स 7 4 3 0 4 W, L, W, W, L
8 तमिल थलाइवाज़ 8 3 4 1 19 L, L, L, W, T
9 जयपुर पिंक पैंथर्स 7 3 3 1 22 L, W, L, T, L
10 यूपी योद्धा 8 3 5 0 17 L, L, L, L, W
11 बेंगलुरु बुल्स 8 2 6 0 -56 L, W, L, W, L
12 गुजरात जायंट्स 7 1 6 0 -75 L, L, L, L, L
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com